Transcript Unavailable.

पूर्वी चंपारण

जदयू किसान प्रकोष्ठ पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष सह जदयू बिहार राज्य परिषद सदस्य एवं ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला कौन है अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

घोड़ासहन थाना क्षेत्र के चंपापुर कोएरिया में जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। जिसमें एक पक्ष के 38 वर्षीय प्रभु साह की मौत इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के क्रम में हो गई। जिसको लेकर डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी व घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय के रिटायर कर्मी के पुत्र से पतंजलि नामक कंपनी में नौकरी के नाम पर रिटायर कर्मी के खाते से 20लाख फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है इस बाबत रिटायर कर्मी मधुबनी जिला के रहिका थाना के पिरौखर गांव निवासी भवनाथ झा ने गुरुवार को डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है । जिसमें बताया है कि जुलाई 2019 में डुमरा व्यवहार न्यायालय से रिटायर किया था रिटायरमेंट का पैसा मेरे खाते में था मेरे पुत्र अमित कुमार झा के मोबाइल नंबर 74391 53487 से फोन आया और पतंजलि कंपनी में नौकरी के नाम पर एक लाख 18हजार रूपये की मांग की। वहीं पुत्र से रिटायर कर्मी का मोबाइल नंबर आधार नंबर बैंक के बचत खाता नंबर की मांग की नौकरी के लोभ में अमित ने अपने पिता का सारा कागजात दे दिया कुछ देर बाद रिटायर कर्मी के खाते से 20लाख रूपये का फर्जीवाड़ा कर लिया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पताही प्रखंड में पीएचएच एवं अंत्योदय के एक लाख पच्चीस हजार लाभुक हैं जन वितरण प्रणाली दुकानों की संख्या 77 है लाभुकों को अप्रैल माह का राशन देने के लिए एफसीआई गोदाम द्वारा डीलरों तक राशन पहुंचा दिया गया है 34 सौ क्विंटल एवं 46सौ क्विंटल अनाज का आवंटन हुआ है सभी कार्डधारी परिवारों को प्रति यूनिट 5 किलो मुक्त अनाज मिलेगा इसके लिए 77 जन वितरण प्रणाली पर 7000 क्विंटल चावल पहुंचाने का कार्य एफसीआई गोदाम द्वारा किया जा रहा है प्रखंड में 70% दुकानों पर मुफ्त वितरण वाला अनाज पहुंच चुका है जबकि बाकी दुकानों पर 17 अप्रैल तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पचपकरी स्थिति रिंकू मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात करीब एक लाख रूपये के मोबाइल लैपटॉप एवं एसेसरीज आदि की चोरी कर ली। दुकानदार मुरली के मुजीबुर्रहमान ने बताया कि लाकडाऊन के कारण दुकान पिछले कई दिनों से बंद है सुबह में चोरी की सूचना पर पहुंचा तो देखा कि चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर मोबाइल लैपटॉप प्रिंटर बैटरी चार्जर फिंगर प्रिंटर सहित करीब ₹100000 का सामान चुरा लिया है

लॉकडाऊन की वजह से रेडीमेड गारमेंट्स एवं सर्राफा बाजार पूरी तरह से लॉक है ।इस कारण करीब तीन अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है व्यवसायियों के साथ आम लोगों की पूंजी भी फंसी है। दूसरी ओर दुकान में काम करने वाले मजदूरों के समक्ष परिवार चलाने का संकट है व्यवसायियों ने बताया कि करीब 3 माह कारोबार प्रभावित रहेगा लग्न की तिथि बढ़ने से नये आर्डर नहीं मिल पाए हैं। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हर आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद हैं । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर स्तर से काम करने की जरूरत है उक्त बातें मोतिहारी डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने गुरुवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। कोरोना के प्रभावितों को चिन्हित कर सैंपल जांच कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पूर्वी चंपारण का प्रसिद्ध बिणा लक्ष्मण थोक सब्जी मंडी छतौनी गुरुवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है यह निर्णय सब्जी उत्पादक किसानों को आने-जाने में हो रही परेशानी को लेकर मंडी संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है। इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।