Transcript Unavailable.

क्या आप जानते हैं लॉक डाउन में विद्यालय बंद है, लेकिन मध्याह्न भोजन योजना बंद नहीं बल्कि कुछ बदलावों के साथ अब भी हैं संचालित।लेकिन कुछ खामियों और जागरूकता की कमी के कारण कई विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। लेकिन बड़ी ही सरलता से इन कमियों को दूर कर आप मध्याह्न भोजन योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना से संबन्धित विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी जानकारी को और उठायें योजना का लाभ।

राशन कार्ड की समस्या ,हर गाँव मे, हर पंचायत में देखी जा रही ही ,जीवका दीदी की ,कमी सामने आ रही है, अभी तक कुछ लोगों को नही मिला फ्री राशन आखिर कहा गया गरीबो का राशन, कोठिया राय की ये खबर सुने

समीर रेयान कहते है कि वे लोग मजदूर है और त्रिपुर में फँसे हुए है उनकी मदद की जाए

जरूरतमंदों की मदद कर रहे युवा समाजसेवी मोतिहारी हनुमानगढ़ी वार्ड नंबर 12 में रौनियार वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष एवं वरीय समाजसेवी सह व्यवसाई राजू प्रसाद सहारा के नेतृत्व में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए - - -

लॅकडाउन में सरकार 3 माह का राशन मूल राशन के अलावा निशुल्क देने की घोषणा के साथ इस माह से प्रति राशनकार्ड निशुल्क 1kg दाल भी मिलेगी जिले में राशन कार्ड से वंचित लोगों के आवेदन के आधार पर अब तक 40000 नए राशन कार्ड बन गए शेष राशन कार्ड की जांच चल रही है जांच के साथ राशन कार्ड तैयार होगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि नए कार्ड धारकों को उनके क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से जोड़ा जाएगा लेकिन तत्काल में उन्हें अभी राशन नहीं मिलेगा

हरसिद्धि। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व हरसिद्धि के पूर्व विधायक सह जदयू नेता अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने सोनबरसा स्थित अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की।

सामाजिक शोध एवं विकास केंद्र के कार्यकर्ताओं ने बेसहारा वंचित परिवारों की सहायता के लिए आगे आये

प0 चम्पारण बेतिया जिला के नारकटिगंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड के लक्षनौता पंचायत वार्ड संख्या तीन के ग्रामीणों ने डीलर मोहम्मद इशराख के खिलाफ प्रदर्शन किया है । ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर लाभुक का अंगूठा पोस मशीन में रखवा कर राशन नहीं देता है पूछे जाने पर बोलते है कि आप लोगों का राशन कार्ड छट गई है । जिसके कारण आप लोगों को राशन नहीं दी जाएगी । लाभुक मुन्नी देवी ने आरोप लगाई है कि राशन कार्ड में सात आदमी का नाम है लेकिन डीलर के द्वारा पांच आदमी का ही राशन दिया जाता है । पूछे जाने पर अभद्र भाषा का भी प्रयोग भी करते है । वही पिंटू पासवान ने आरोप लगाया है कि राशन वितरण करते समय डीलर के द्वारा पोस मशीन से निकली हुई रसीद लाभुक को नहीं देते हैं । जिससे लाभुक को पता नहीं चल पाता है कि हम लोगों के राशन कार्ड में कितने लोगों का नाम है। डीलर की अनियमितता को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार को लिखित दी। जिसको लेकर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने जेएसएस अरविंद कुमार को डीलर के द्वारा की जा रही अनियमितता का जांच करने के लिए भेजा। जांच करने आए पदाधिकारियों से लाभुक दिव्यांग महिला रुकमणी देवी ने बताया कि डीलर के द्वारा हमको राशन नहीं दी जाती है। आश्चर्य की बात यह है कि लाभुकों को राशन देने के लिए डीलर साहब के पास राशन नहीं है और अवैध राशन बेचने के लिए राशन है जिसकी पोल दिव्यांग महिला रुकमणी देवी ने मीडिया के कैमरे में आकर खोल दी। वह दिव्यांग महिला ने बताया कि डीलर की बेटी अपनी किराना दुकान में सरकारी राशन बेचने का काम करती है जो चावल बिस रुपया से पचीस रुपया किलो देती है। वही लाभुक प्रमोद राम ने बताया कि हमारे नाम का राशन कार्ड को डीलर का बेटा खुर्शीद आलम अपना अंगूठा लगाकर मेरे राशन का राशन उठाव कर लेता है। जिसके कारण हम राशन से वंचित रहते है। वही डीलर की अनियमितता को जांच करने आए अधिकारी जेएसएस अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का लगाया गया आरोप को लिख ली गई है जिसकी जांच उच्च स्तरीय टीम के द्वारा की जाएगी। लेकिन डीलर का कहना है कि ग्रामीणों का लगाया गया आरोप बेबुनियाद और झूठा है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि डीलर की अनियमितता की जांच की जाएगी गलत पकड़े जाने पर कार्यवाही निश्चित है। वही नाराज ग्रामीणों में प्रमोद राम,पिंटू पासवान, बेचू पासवान,गजाधर राम, जोखन राम, अजहर मियां, नूर होदा, एकलाख अंसारी, शराखत खान अन्य रहे।इस संदेश को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

फेनहारा प्रखंड के मधुबनी पंचायत के कालू पाकर मधुबनी के 35 से अधिक राशन कार्ड धारकों को पिछले 3 माह से राशन नहीं मिलने से नाराज लाभुकों ने बीडीओ सह एमओ को आवेदन दिया है ।