पूर्वी चंपारण में कोरोना संक्रमण की गति को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने हर स्तर पर प्रयास तेज कर दिया है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक की मुस्तैदी नजीर बन रही है। बाढ़ की विभीषिका के बीच भी कोरोना के मामलों को नियंत्रण में रखना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रबल इच्छा शक्ति को दर्शाता है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी ने कंटेनमेंट का जायजा लिया और प्रतिदिन आशा को यहां के लोगों के घर जाकर उनकी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। ऑडियो क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें और टॉल फ्री नंबर 9266544111 पर भी सुन सकते हैं।

नगर के वार्ड संख्या दस माई स्थान में चिकित्सकों की टीम ने कोरोना जांच किया। जहां 159 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी जानकारी के बाद अगल बगल में हडकंप मच गया।

सीतामढ़ी : जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी उत्साहवर्धक है। मंगलवार को कुल 26 लोगों ने कोरोना को मात दिया। अबतक जिले में कोरोना को पराजित कर स्वस्थ होकर घर लौटने वाले की संख्या 401 हो गई है। 'सजग रहें, सतर्क रहें, परंतु भयभीत न हों' का मूल मंत्र काफी कारगर सिद्ध हो रहा है। जैसे ही कोरोना का लक्षण महसूस हो,तो तुरंत अपने नजदीकी के सरकारी अस्पताल में संपर्क करें, या टॉल फ्री नंबर 1800-345-6631 या जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06226-250316 या जिला चिकित्सकीय परामर्श केंद्र के नंबर 06226-255106 या व्हाट्सअप नंबर 8544423038 पर सम्पर्क करें। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।

• 6 माह तक सिर्फ स्तनपान करने वाले शिशुओं में डायरिया से 11% एवं निमोनिया से 15% तक कम मृत्यु की होती है संभावना • शिशु जन्म के 1 घन्टे के भीतर शिशुओं को स्तनपान कराने से नवजात मृत्यु दर में 20% की लायी जा सकती है कमी • सावधानी बरतकर संक्रमित माताएं भी करा सकती हैं शिशु को स्तनपान पटना, 5 अगस्त: कोरोना आपदा के बीच नवजात शिशुओं के पोषण को ध्यान में रखते हुए 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाना है. स्तनपान का मुख्य उद्देश्य नवजात एवं शिशुओं में बेहतर पोषण को सुनिश्चित कराना है. साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर उन्हें संक्रामक रोगों के प्रति सुरक्षित करना है. स्तनपान सप्ताह के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित अस्पतालों के स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमएनसीएच प्लस ए काउंसलर, ममता, चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी को प्रसूताओं व धात्री महिलाओं को नियमित स्तनपान के फायदों के बारे में बताने के लिए कहा है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

घर में साफ़ सफाई का रखें ध्यान, आस पास पानी जमा न होने दें पटना / 4 अगस्त – सभी जगह लगातार कोरोना के संक्रमण में वृद्धि देखी जा रही है. राज्य सरकार द्वारा 16 अगस्त तक संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दुबारा लॉकडाउन को बढ़ाया गया है. कोरोना के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के सामने और बिमारियों के संक्रमण को भी नियंत्रित करने की चुनौती है. जिले में चुपके से अपना पैर पसार रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. इसको लेकर मच्छरों के प्रकोप एवं डेंगू मरीजों को पर्याप्त सुविधा प्रदान करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

.2000 प्रतिदिन मानदेय पर रखे जाएंगे निजी चिकित्सक •जिले में टोल फ्री नंबर के साथ 10 हंटिंग लाइन युक्त चिकित्सीय नियंत्रण कक्ष की होगी स्थापना •कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र लिखकर सिविल सर्जन को दिया निर्देश पटना/ 3 अगस्त- कोरोना माहमारी के इस दौर भी सरकार को लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सेवा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह सजग एवं कटिबद्ध है एवं लोगों को किसी प्रकार की परेशानियाँ नहीं हो इसके लिए हर संभव प्रयास भी कर रही है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के मरीज को परामर्श देने के लिए एक चिकित्सक नियंत्रण कक्ष खोलने को लेकर राज्य स्वास्थ समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र भेजकर कर इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है, ताकि मरीजों को उचित परामर्श मिल सके। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

सुगौली नगर पंचायत के वार्ड नं 19 बंगरा में वार्ड पार्षद जीतेन्द्र कुमार सिंह के दरवाजे पर रविवार को चीकित्सकों की टीम ने कोरोना को लेकर जांच की। जहां पचास लोगों का सैंपल लिया गया। इस बाबत स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मराज कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर जांच में तेजी लाया है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार विवि के स्नातक का फार्म भरने में छात्रों की जेब ढीली हो जा रही है फार्म से डेढ गूनी राशि साइबर कैफे वाले उनसे वसूल रहें हैं

कोरोना से बचाव के लिए यूनिसेफ एवं फेथ ग्रुप ने धर्मगुरुओं से की अपील कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर संक्रमण पर रोकथाम के लिए समुदाय के सभी वर्गों की आपसी सहभागिता एवं सहयोग की जरूरत अधिक हो गयी है. इस लिहाज से कोविड-19 आपदा से मानव जीवन की सुरक्षा के लिए धार्मिक संगठनों के धर्मगुरुओं व प्रमुखों को जोड़ कर उनके सहयोग लिये जाने को भी वैश्विक स्तर पर तरजीह दी जा रही है. इस दिशा में यूनिसेफ़ और रिलिजंस फॉर पीस एंड ज्वाइंट लर्निंग इनिशिएटिव ऑन फेथ एंड लोकल कॉम्यूनिटीज के साझेदारी में कोविड 19 से बचाव को लेकर दिशानिर्देशों की एक श्रृखंला जारी की है. इस गाइडलाइन के माध्यम से सभी धर्म के समुदायों और उनके धर्मगुरुओं को कोविड 19 संक्रमण के आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक सलाह दिये गये हैं. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत जानकारी।श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

पीएचसी में शुरू हुआ कोरोना जांच, रिपोर्ट मिलेगी तुरंत।