तेज हवा एवं बारिश ने लॉक डाउन में गेहूं कटनी की समस्या से जूझ रहे किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिले में मंगलवार की देर रात हुई बारिश से गेहूं कटनी पर ब्रेक लग गई वहीं तेज हवा से आम लीची के फसल को खासा नुकसान हुआ है बुधवार को जिले भर में गेहूं के कटनी ठप रहीं आंधी और बारिश से खेत में लगे फसल गिर गए हैं इससे किसानों को दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी
