मोतिहारी : जिले के बड़ा बरियारपुर के शिवनाथ सहनी के छह वर्षीय पुत्र सत्यम के साथ एसकेएमसीएच में जो घटना घटी वह अप्रिय थी, पर इस घटना से उन अभिभावकों को काफी कुछ सीखने को भी मिलता है जिनके बच्चे छोटे हैं। सत्यम की घटना में अगर शुरुआती लक्षण दिखते ही नीजी क्लिीनिक न ले जाकर सरकारी अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बचायी जा सकती थी। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर चमकी बुखार में समय पर अस्पताल पहुंचने की महत्ता के साथ लोगों को जागरुकता के विभिन्न पहलुओं पर सोंचने पर विवश किया है।

तुरकौलिया की आशा देवी कभी खेतों में करती थीं मजदूरी, आज मास्क बनाकर हैं खुशहाल • जीविका की कम्युनिटी मोबिलाइजर के रूप में अन्य महिलाओं को भी बना रहीं आत्मनिर्भर मोतिहारी : कुछ लोग आपदा की घड़ी में हिम्मत हार बैठते हैं एवं आपदा को अवसर में तब्दील करने से चूक जाते हैं. लेकिन जीविका की कम्युनिटी मोबिलाइजर आशा देवी ने इस मिथक जो थोड़ कर समाज को एक मजबूत संदेश देने का कार्य कर रही है. कोरोना संकटकाल में मास्क निर्माण की सोच के साथ आशा देवी ने न सिर्फ अपने घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया बल्कि समूह की अन्य महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़ा होने के काबिल बनाया. आज आशा देवी अपने गाँव के महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।

मोतिहारी जिले में कोरोना का रफ्तार शहरी क्षेत्र में थमने का नाम नहीं ले रहा है सोमवार को लिए गए 125 सैंपल में 55 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है जिसमें 27 सेंट्रल जेल मोतिहारी के कैदी जो विभिन्न मामले में जेल में बंद है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

चिरैया प्रखंड के सिकरहना बुधी गंडक नदी में आई बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई दोनों लालबेगिया के उपेंद्र सहनी के पुत्र विशाल कुमार एवं बृजेश कुमार थे बताया जाता है कि दोनों ट्यूब का बना नाव के सहारे मवेशी के लिए चारा काटने जा रहे थे उसी दौरान बारिश और आंधी आ गई जिसके कारण टयूब युक्त नावपलट गयी जिस कारण दोनों पानी में डूब गए। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोतिहारी डीएम शिर्सत कपिल अशोक ने गर्भवती माता बुजुर्ग एवं बच्चे को शरण स्थली पहुंचाने का निर्देश दिया है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं सामुदायिक किचेन चलाने का निर्देश दिया और कहा कि स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था साफ सफाई होनी चाहिए। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

नेपाल की जान नदी में मंगलवार को दूसरी बार लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी है नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण ढाका प्रखंड के उत्तरी हिस्सों में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है इधर पताही प्रखंड के बागमती नदी एवं लालबकेया नदी में आई बाढ़ का पानी मंगलवार को मोतिहारी शिवहर पथ के देवापूर से बेलवाघाट तक 3 किलोमीटर टूटे क्षेत्र से निकल कर पताही प्रखण्ड के दर्जनों गांवों के निचले इलाके में फैल गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Comments


कोरोना का रफ्तार शहरी क्षेत्र में थमने का नाम नहीं ले रहा है सोमवार को लिए गए तो 125 सैंपल में 55 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है जिसमें 27 सेंट्रल जेल मोतिहारी के कैदी हैं जो विभिन्न मामलों में जेल में बंद है
Download | Get Embed Code

July 22, 2020, 11:32 a.m. | Tags: autopub  

सुगौली। पूर्वी चंपारण जिले के कई प्रखंड बाढ के चपेट में आ गया है। वहीं सुगौली में बाढ ने दी दस्तक। नगर के कई वार्ड में बाढ का पानी किया प्रवेश। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया और कई घरों में पानी प्रवेश करने के साथ सड़कों पर दो-तीन फीट पानी का बहाव हो रहा है वहीं वार्ड संख्या एक के नौका टोला के मुख्य पथ पर 4 से 5 फीट पानी के तेज बहाव हो रही है।

प0 चम्पारण बेतिया जिला से म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के कुख्यात अनिल सहनी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई ने एक आवेदन देकर 7 लोगों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। आवेदक का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर विश्वासघात करते हुए उसके भाई की हत्या लाल सरैया स्थित वार्ड नंबर 9 में उसके आवास में घुसकर गोली मार दी गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 520/2020 दर्ज कर 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों में शेख मझरिया लाल सरैया करमवा देवान टोली तथा मृतक के गांव नोनेया ढाब टोला के लोग हैं।

बारिस के कारण गिरा घर

प0 चम्पारण बेतिया जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के परसौनी से हरपुर के बीच लिंक रोड लचका पुल खराब होने से किसानों एवं राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। बताते चलें कि पिछले वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ से लचका पुल काफी जर्जर स्थिति में हो गया था। वही युवा लोजपा नेता रिपुसूदन द्विवेदी व ग्रामीणों ने बताया की आने वाले चुनाव के पहले इस पुल का निर्माण नहीं होता है तो यहां से वोट का बहिष्कार करेंगे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।