प0 चम्पारण बेतिया जिला से म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला के कुख्यात अनिल सहनी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई ने एक आवेदन देकर 7 लोगों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। आवेदक का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर विश्वासघात करते हुए उसके भाई की हत्या लाल सरैया स्थित वार्ड नंबर 9 में उसके आवास में घुसकर गोली मार दी गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 520/2020 दर्ज कर 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों में शेख मझरिया लाल सरैया करमवा देवान टोली तथा मृतक के गांव नोनेया ढाब टोला के लोग हैं।
