सुगौली। पूर्वी चंपारण जिले के कई प्रखंड बाढ के चपेट में आ गया है। वहीं सुगौली में बाढ ने दी दस्तक। नगर के कई वार्ड में बाढ का पानी किया प्रवेश। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया और कई घरों में पानी प्रवेश करने के साथ सड़कों पर दो-तीन फीट पानी का बहाव हो रहा है वहीं वार्ड संख्या एक के नौका टोला के मुख्य पथ पर 4 से 5 फीट पानी के तेज बहाव हो रही है।
