मोतिहारी : जिले के बड़ा बरियारपुर के शिवनाथ सहनी के छह वर्षीय पुत्र सत्यम के साथ एसकेएमसीएच में जो घटना घटी वह अप्रिय थी, पर इस घटना से उन अभिभावकों को काफी कुछ सीखने को भी मिलता है जिनके बच्चे छोटे हैं। सत्यम की घटना में अगर शुरुआती लक्षण दिखते ही नीजी क्लिीनिक न ले जाकर सरकारी अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बचायी जा सकती थी। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर चमकी बुखार में समय पर अस्पताल पहुंचने की महत्ता के साथ लोगों को जागरुकता के विभिन्न पहलुओं पर सोंचने पर विवश किया है।
