सुगौली,पू च:-- स्थानीय पुलिस ने 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कैथवलिया का एक व्यक्ति बिक्री के लिए देशी शराब की खेप लेकर आया हुआ है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ उक्त जगह पर पहुंचे।पुलिस को देख कारोबारी भागने के फिराक में लग गया।लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर देशी1 शराब बरामद किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरेंद्र सहनी के रूप में की गई।पुलिस शराब को जब्त कर शराब कारोबारी को थाना लेकर चली आई।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सुगौली,पू च:-- स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में रविवार को सीएसपी संचालको की बैठक हुई।थानाध्यक्ष ने सभी सीएसपी संचालको से उनको होने वाली कठिनाई के बारे में जानकारी ली। सीएसपी संचालको ने थनाध्यक्ष को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।सीएसपी की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत हुई।थानाध्यक्ष ने उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही।वही उन्हें कई तरह के आवश्यक सुरक्षात्मक निर्देश भी दिया गया। मौके पर सीएसपी संचालक संदीप कुमार मिश्र,विनय गिरी,नीरज कुमार सहित कई मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

थाना क्षेत्र के बीरता गांव निवासी स्नातक प्रथम खंड के छात्र दीपक सिंह(26) की धारदार हथियार से बदमाशों ने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सरेह में हत्या कर दी। वह होमगार्ड जवान सुरेश सिंह का पुत्र था। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। दीपक शुक्रवार शाम सात बजे घर से बिना कोई सूचना दिए निकला था। देर रात परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने समझा कि वह कहीं गाड़ी लेकर गया होगा। राहगीरों ने शनिवार सुबह दीपक के शव को वीरता जमुनिया सरेह में देख शोर मचाया। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के सिर व चेहरे पर तेज हथियार से वार किया गया था।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसे लेकर इंडो नेपाल सीमा पर एसएसबी की 71वीं बटालियन व नेपाल एपीएफ की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी है। सीमा के सभी चौकियों को सतर्क व चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। सीमा के पारंपरिक मार्गों पर चेकिंग और गश्त बढ़ा दिया गया है, जिससे असामाजिक तत्वों या उपद्रवियों की साजिश को विफल कर उसपर अंकुश लगाया जा सकें। एसएसबी के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से मिलकर चुनाव के दौरान होने वाले आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु कार्ययोजनायों को अंतिम रूप देने लगे है। सीमा पर एसएसबी के जवानों द्वारा श्वान दस्ता की मदद से चेकिंग की जा रही है।

जिले के 16 बालू घाटों के लिये निकाले गये टेंडर पर किसी ठेकेदार ने डाक नहीं लिया लेकिन उन घाटों से अवैध ढंग से बालू का खनन जारी है। खनन विभाग की ओर से अवैध बालू खनन रोकने के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। बालू माफियाओं का एक गैंग है जो आपसी तालमेल कर डाक नहीं लेता। उसके बाद रात में अवैध ढंग से बालू का खनन करते हैं। सबसे अधिक संग्रामपुर व बरनावा घाट से बालू का अवैध ढंग से खनन हो रहा है। जिससे सरकारी राजस्व को काफी नुकसान हो रहा है। यह प्रक्रिया पांच वर्षों से चल रही है। खनन विभाग ने टेंडर निकाला था, जिसका समय 23 फरवरी तक था। किसी ने टेंडर के लिये आवेदन नहीं दिया। अब दूसरी बार खनन विभाग टेंडर निकालने की प्रक्रिया में जुटा है। नये थानेदार आते हैं तो उन बालू घाटों की सुधी लेते हैं, बाद में सब सामान्य हो जाता है।