लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसे लेकर इंडो नेपाल सीमा पर एसएसबी की 71वीं बटालियन व नेपाल एपीएफ की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी है। सीमा के सभी चौकियों को सतर्क व चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। सीमा के पारंपरिक मार्गों पर चेकिंग और गश्त बढ़ा दिया गया है, जिससे असामाजिक तत्वों या उपद्रवियों की साजिश को विफल कर उसपर अंकुश लगाया जा सकें। एसएसबी के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से मिलकर चुनाव के दौरान होने वाले आपातकालीन स्थितियों से निपटने हेतु कार्ययोजनायों को अंतिम रूप देने लगे है। सीमा पर एसएसबी के जवानों द्वारा श्वान दस्ता की मदद से चेकिंग की जा रही है।
