सुगौली,पू च:-- स्थानीय पुलिस ने 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कैथवलिया का एक व्यक्ति बिक्री के लिए देशी शराब की खेप लेकर आया हुआ है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ उक्त जगह पर पहुंचे।पुलिस को देख कारोबारी भागने के फिराक में लग गया।लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।पुलिस ने उसके पास से पांच लीटर देशी1 शराब बरामद किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरेंद्र सहनी के रूप में की गई।पुलिस शराब को जब्त कर शराब कारोबारी को थाना लेकर चली आई।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
