थाना क्षेत्र के बीरता गांव निवासी स्नातक प्रथम खंड के छात्र दीपक सिंह(26) की धारदार हथियार से बदमाशों ने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सरेह में हत्या कर दी। वह होमगार्ड जवान सुरेश सिंह का पुत्र था। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। दीपक शुक्रवार शाम सात बजे घर से बिना कोई सूचना दिए निकला था। देर रात परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने समझा कि वह कहीं गाड़ी लेकर गया होगा। राहगीरों ने शनिवार सुबह दीपक के शव को वीरता जमुनिया सरेह में देख शोर मचाया। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के सिर व चेहरे पर तेज हथियार से वार किया गया था।
