Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सुगौली के विभिन्न जगहों पर अधिकारियों ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया।
सुगौली के पुलिस निरिक्षक मनु प्रसाद सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई विदाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित व आत्मनिर्भर हो रहा है।साथ ही विश्वमित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 से अगले 5 वर्षो में उन सभी आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। यह बातें स्थानीय परिसदन में गुरुवार को बिहार विधान परिषद व पूर्व मंत्री शहनवाज हुसैन ने भाजपा का संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत मोतिहारी पहुंचने पर एक प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प है कि जनता की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचे और पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले 5 वर्षो में सरकार उन जन-आकांक्षाओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 40 में 40 सीट जीतेगी।
हरसिद्धि उतरी कनछेदवा के माई स्थान परिसर में आयोजित दस दिवसीय श्री श्री 1008 सतचंडी महायज्ञ व हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 11 सौ कन्याओं ने गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। इससे पहले आचार्य राकेश मणि त्रिपाठी व संचालक हठ योगी मनमोहन बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत की। इसके बाद बैंड बाजे, हाथी, घोड़े व हजारों श्रद्धालुओं के जुलूस के साथ कनछेदवा, हरसिद्धि, यादवपुर व मठलोहियार से आई 11 सौ कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर हरसिद्धि पकड़िया स्थित बलुआ घाट मन के लिए प्रस्थान किया। लंका टोला से गोईता टोला, मौजे का चक्कर लगाते हुए कनछेदवा चौक से कलश यात्रा निकली। इस दौरान दूर-दराज से आए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
ढाका पुलिस ने गुरूवार की अहले सुबह यादोपुर बखरी नहर के समीप से 42 कार्टून नेपाली शराब सहित दो धंधेबाज को पकड़ा। दोनों धंधेबाज यादोपुर बखरी गांव के धनंजय कुमार व सरताज आलम है। थानाध्यक्ष अभिनन्दन कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि शाहिल कुमार पुलिस बल के साथ यादोपुर बखरी नहर के पास दो धंधेबाज दो बाइक से शराब पकड़ा गया।
जिले के अलग-अलग जगहों से सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी से छह लूटकांड का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस, मैगजीन, सेलफोन, मादक पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में बदमाशों ने कई अहम खुलासा किया है। इसके आधार पर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश मधुबन थाना क्षेत्र के जितौरा गांव निवासी प्रिंस यादव है। उसके पास से लूट का दो सेलफोन बरामद किया गया है।एमएस कॉलेज के समीप रेलवे ढाला के समीप से हिमांशु उर्फ पुष्पांजय कुमार तथा अभिनव उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश बड़े गिरोह से जुड़े हैं। पूछताछ में अन्य अपराधियों के नाम का खुलासा हुआ है। उक्त दोनों बदमाशों के पकड़े जाने से नगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी के समीप से दवा व्यवसायी को गोली मार सोने की चेन लूटकांड तथा रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के हरदिया पेट्रॉल पंप के नोेजल मैन को गोली मारकर लूटकांड का खुलासा हुआ है। इसके अलावा पीपराकोठी थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरवा टोला के समीप गुरुवार को छापेमारी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में केसरिया थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव निवासी बबलू कुमार सहनी उर्फ लालू सहनी, भगवतिया गांव निवासी रमेश सहनी, बेतिया बसंत गांव निवासी भाष्कर सहनी तथा दीपक कुमार उर्फ आदित्य शामिल है। पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मुथु फाईनेंस से लूट कांड तथा भोपतपुर ओपी क्षेत्र के बंधन बैंक से लूटकांड का खुलासा हुआ है।बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक देसी कट्टा, पांच कारतूस,1.5 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
Transcript Unavailable.
