हरसिद्धि  उतरी कनछेदवा के माई स्थान परिसर में आयोजित दस दिवसीय श्री श्री 1008 सतचंडी महायज्ञ व हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 11 सौ कन्याओं ने गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। इससे पहले आचार्य राकेश मणि त्रिपाठी व संचालक हठ योगी मनमोहन बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत की। इसके बाद बैंड बाजे, हाथी, घोड़े व हजारों श्रद्धालुओं के जुलूस के साथ कनछेदवा, हरसिद्धि, यादवपुर व मठलोहियार से आई 11 सौ कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर हरसिद्धि पकड़िया स्थित बलुआ घाट मन के लिए प्रस्थान किया। लंका टोला से गोईता टोला, मौजे का चक्कर लगाते हुए कनछेदवा चौक से कलश यात्रा निकली। इस दौरान दूर-दराज से आए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।