Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर से सटे नेपाल के महलवारी में लगने वाले मदार मेले में जाने के दौरान शनिवार की देर शाम पहाड़ से खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान यूपी के कुशीनगर के नौरंगिया के उदयभान कुशवाहा के पुत्र पंकज कुशवाहा (35) के रूप में हुई है। मदार पहाड़ चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह खैरहनी जंगल के समीप खाई में गिर गया था। नेपाली पुलिस ने उसका शव निकाला। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
शिवपार्वती के मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि मेले की तैयारी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को पड़ने वाली महाशिवरात्रि का पर्व अनन्त फलदायी होता है। महाशिवरात्रि को बिहार प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मन्दिर में जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित कर सुगमता पूर्वक उन्हें जलाभिषेक की सुविधा मुहैया कराने के प्रति स्थानीय प्रशासन व मन्दिर प्रबंधन अभी से ही कटिबद्ध दिखने लगा है। वर्ष 2024 का दूसरा अतिमहत्वपूर्ण मेला महाशिवरात्रि के आयोजन व सफलता को लेकर महामंडलेश्वर व सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि महराज व एसडीओ अरुण कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने को लेकर चर्चा हुई। बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व लाइटिंग की व्यवस्था कराई जा रही है। नगर पंचायत के सौजन्य से शौचालय व पेयजल सहित सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी। मन्दिर परिसर में चिकित्सा शिविर व स्टैंडिंगमोड में एबुलेंस व फायर ब्रिगेड के वाहनों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है। जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओ के ऊपर पुष्पवर्षा करने की भी तैयारी की गई है।
जिले के अनुमंडल अस्पतालों में मरीजों की इलाज के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा तो उपलब्ध करायी गयी। लेकिन इसका मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा। कई जगहों पर तकनीशियन के नहीं रहने से इनका संचालन नहीं हो रहा। जिससे मरीजों को मजबूरन निजी सेंटरों में अधिक राशि देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। वहीं, जिससे गरीब मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में तकनीशियन की कमी से अल्ट्रासाउंड मशीन बेकार पड़ा है। इसी प्रकार चकिया रेफरल अस्पताल में करीब एक साल से तकनीशियन के अभाव में अल्ट्रासाउंट मशीन काम नहीं कर रहा। वहीं, रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में लगे अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ आम मरीजों को नहीं मिलता। यहां केवल गर्भवती महिलाओं की ही जांच होती है। अल्ट्रासाउंट मशीन के लगातार संचालन नहीं होने से उसपर धूल व गंदगी जमा हो रहा है। इससे उसके खराब होने की भी संभावना बढ गई है।
