भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर से सटे नेपाल के महलवारी में लगने वाले मदार मेले में जाने के दौरान शनिवार की देर शाम पहाड़ से खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान यूपी के कुशीनगर के नौरंगिया के उदयभान कुशवाहा के पुत्र पंकज कुशवाहा (35) के रूप में हुई है। मदार पहाड़ चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वह खैरहनी जंगल के समीप खाई में गिर गया था। नेपाली पुलिस ने उसका शव निकाला। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।