स्थानीय विधायक ने नाला निर्माण को लेकर किया शिलान्यास सुगौली,पू.च:--नगर पंचायत सुगौली मे विधायक ई० शशिभूषण सिंह के द्धारा नाला निर्माण को लेकर शनिवार को आधारशीला रखी गई। यह योजना पन्द्रवी वित व षष्टम वित योजना से लगभग 92,80,200 की लागत से नाली का निर्माण होना है। पूर्व उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल चौक से भोला प्रसाद रौनियार के घर तक तथा डाक्टर टुन्नु के घर के सामने तक नाला निर्माण के लिए 2020--21वितीय वर्ष में इस योजना का चयन हुआ था जिसकी आधाशीला शनिवार को रखी गई। विधायक श्री सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा जो राशि दिया गया है,उस राशि से इस नाली का निर्माण होगा।जिससे नगर स्वच्छ तथा सुंदर होगा,साथ हीं बाजार की सड़क पर जल जमाव की समस्या समाप्त हो जायेगी। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल,नगर के पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वर्तमान नगर पैक्स अध्यक्ष श्याम शर्मा,चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण जिला के कल्याणपुर प्रखंड से सरिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से पोषण के बारे में जानकारी चाहती हैं

कोटवा,:केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया।धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक त्रिवेणी तिवारी कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई,बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार चरम पर है।किसानों को समय पर खाद नही मिल पा रहा है।किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है।साथ ही महंगे दाम खाद किसानों को खरीदना पड़ रहा है। हमे एकजुट होकर इस निकम्मी करकर को उखाड़ फेंकना है।कार्यक्रम को विजय शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिना पैसा दिए प्रखंड ,अंचल कार्यालय में कोई काम नहीं होता है ।जिला मंत्री रामायण सिंह ने कहा की सरकार अगर वास्तव में किसानों का भला चाहती है तो सभी किसानों का कर्ज माफ करे, विधवा पेंशन की राशि बढ़ कर 5000 करे, राशन कार्ड में गड़बड़ी दूर करना लाभुकों उचित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया।उन्होंने कहा कि किसानों को सुलभ तरीके से खाद एवं बीज उपलब्ध कराकर इसके कालाबाजारी पर रोक लगाई जाय।इस खेल में विभाग के बड़े पदाधिकारी से संलिप्त है उनपर कार्र्यवाई की जाय।पदाधिकारियों के नाक के नीचे अंचल और प्रखंड कार्यालय में घूसखोरी चरम पर है।अगर घूसखोरी बंद नही हुई तोपार्टी आम लोगों की इन समस्याओं को लेकर प्रखंड परिसर में आगे भी आंदोलन करेगी। कार्यक्रम को अंचल मंत्री भरत राय,बाबूलाल राय,रामजीवन मेहता ,राज्य कार्यकारणी सदस्य विश्वनाथ सिंह आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद पार्टी प्रतिनिधि मंडल बीडीओ सरीना आजाद को 15 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर जिला परिषद सदस्य कृष्णा महतो,पूर्व मुखिया रईस आलम,रविंद्र यादव ,लाल बिहारी बैठा, रामचंद्र राय, रामबाबू राय ,हीरालाल राय सहित बड़ी संख्या में प्रति कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद थे।

मोतिहारी।चकिया केसरिया रोड स्थित एरपा इंटरनेशनल स्कूल के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान लिगन देवी 55 वर्षीय पति भिखारी राम के रूप में की गई है। मृतका घर तेतरिया से मायके कल्याणपुर थाना के माधवपुर गांव जा रही थी। इसी बीच एरपा इंटरनेशनल स्कूल के सामने रोड क्रॉस करने के दौरान पिकअप की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद मायके वाले घटनास्थल पहुंचे जहां चीख-पुकार मच गया है।

bijli ka samsya

बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण ज़िला के सोलह कल्याणपुर से मोहम्मद इमरान ,चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सिसवासोब पंचायत स्थित मदरसा में गर्मी से राहत देने के लिए बच्चों के लिए ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। जिससे बच्चों में काफी ख़ुशी है। उदूद बाबू कहते है कि पहले पानी की व्यवस्था नहीं थी पर अब पीने के पानी के लिए नया वाटर कूलर लगा दिया गया है।

बिहार राज्य के सीतामढ़ी से दीपक पटेल और इनके साथ बर्डगियां प्रखंड निवासी डॉक्टर लिपि विश्वाश हैं। वे मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी अभिभावकों से कहती हैं कि लड़का और लड़की में कभी भेद- भाव नहीं करना चाहिए। आज के समय में लड़कियाँ उन सभी कार्यों को करने में सक्षम है जो लड़के करते हैं।वहीँ दूसरी ओर देखा जाए तो हमारे समाज से दहेज़ प्रथा ख़त्म नहीं हुआ है। कई जगह यह सुनने को मिलता है कि दहेज़ के कारण बहु-बेटियों को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता है। यदि बेटियाँ पढ़ी-लिखी रहेंगी तो अपना अधिकार कानूनन रूप से ढूंढ लेंगी। अतः अभिभावक अपनी बेटियों की शादी 18 वर्ष के बाद ही करें।

बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण ज़िला के कल्याणपुर प्रखंड के सिसवा खरार ग्राम से अहमद आलम ,चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सिसवा खरार ग्राम के ग्रामीण 20 सालों से राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन व इंदिरा आवास को लेकर काफ़ी परेशान है। समस्या से लोगों को अबतक निजात नहीं मिला है। सड़क की समस्या भी है। सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।शिक्षा के दृष्टिकोण से स्कूल कॉलेज पर भी प्रशासन को ध्यान देने की ज़रूरत है

सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा कि देश के हर लोकतांत्रिक आंदोलन में सरकार को अर्बन नक्सल नजर आता है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं माननीय प्रेक्षक ने सोमवार को एलएनडी कॉलेज में अवस्थित कल्याणपुर, केसरिया एवं पिपरा के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।