स्थानीय विधायक ने नाला निर्माण को लेकर किया शिलान्यास सुगौली,पू.च:--नगर पंचायत सुगौली मे विधायक ई० शशिभूषण सिंह के द्धारा नाला निर्माण को लेकर शनिवार को आधारशीला रखी गई। यह योजना पन्द्रवी वित व षष्टम वित योजना से लगभग 92,80,200 की लागत से नाली का निर्माण होना है। पूर्व उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल चौक से भोला प्रसाद रौनियार के घर तक तथा डाक्टर टुन्नु के घर के सामने तक नाला निर्माण के लिए 2020--21वितीय वर्ष में इस योजना का चयन हुआ था जिसकी आधाशीला शनिवार को रखी गई। विधायक श्री सिंह ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा जो राशि दिया गया है,उस राशि से इस नाली का निर्माण होगा।जिससे नगर स्वच्छ तथा सुंदर होगा,साथ हीं बाजार की सड़क पर जल जमाव की समस्या समाप्त हो जायेगी। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल खंडेलवाल,नगर के पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वर्तमान नगर पैक्स अध्यक्ष श्याम शर्मा,चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।