सघमती देवी पति महेंद्र सहनी का लोहिया खेल मैदान में नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात् संबोधन।
मैं कन्हैया राम ग्राम बभनगावा से मोबाइल वाणि न्युज एक्सप्रेस कैमूर के सभी श्रोताओं को नमस्कार मैं कुंदन जी के साथ में सामुदायिक भवन पर गया जो बीस साल पुराना है इसका नविनीकरण का काम शुरू किया गया है धन्यवाद
जिले में सरकार की अति महत्वाकांक्षी नल जल योजना सभी पंचायतों में संचालित है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए प्रति नल जल योजना पर लाखों रुपये खर्च किये गये हैं। इसके संचालन की जिम्मेवारी संबंधित वार्ड के वार्ड प्रबंधन व क्रियान्वयन समिति को दी गयी है। लेकिन समिति की लापवरवाही व देखरेख की कमी से जगह जगह नल जल योजना बंद है। जिले के 5248 वार्ड में जिला पंचायत राज विभाग के जरिए नल जल योजना संचालित है। इसमें करीब 300 वार्ड में नल जल योजना बंद है। लिहाजा फिलवक्त 4948 वार्ड में ही ग्रामीणों को नल जल का लाभ मिल रहा है। बताया जाता है कि सभी वार्ड में संचालित नल जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अनुरक्षकों की तैनाती की गयी है। नल जल में किसी तरह की खराबी से बंद होने पर इसके लिए फंड की व्यवस्था की गयी है। इधर जिला समन्वयक ओमप्रकाश ने बताया कि जिस वार्ड में नल जल बंद है,वहां के अनुरक्षक व वार्ड प्रबंधन व क्रियान्वयन समिति को निर्देश दिया गया है।
Transcript Unavailable.
राजेपुर थाना क्षेत्र के उझीलपुर गांव में शनिवार की देर संध्या दहेज लोभी ससुराल वालों ने महिला की फंदा लगाकर हत्या कर दी। राजेपुर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में मृतका की सास रेखा देवी को राजेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले को लेकर मृतका रुबी देवी के पिता चकिया थाने के शीतलपुर गांव निवासी विनोद बैठा ने राजेपुर थाने में मृतका के पति संदीप बैठा, ससुर रमेश बैठा, सास रेखा देवी, गणपत बैठा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में कहा है कि उन्होंने पुत्री की शादी वर्ष 2021 में रमेश बैठा के पुत्र संदीप बैठा से की थी। शादी के बाद दहेज में भैंस, फ्रिज, नगदी रुपये की मांग ससुराल वाले करने लगे। नहीं देने पर प्रताड़ऩा व मारपीट करने लगा।
बीमार होने पर पीएचसी झखरा में उपचार कराने के लिए जाना है तो रविवार को ध्यान रखना होगा कि स्वास्थ्य सेवाएं इस दिन नदारद रहती है। इमरजेंसी ओपीडी सेवा भी नहीं मिलेगा। लोगों को इमरजेंसी के लिए सदर अस्पताल ही जाना होता है। या किसी झोला छाप की सेवा लेकर जीवन को दांव में लगाना पड़ता है। रविवार को झखरा पीएचसी बंद पाया गया। कोई कर्मी नहीं थे। पीएचसी प्रभारी डॉ. शिवानी गुप्ता ने बताया अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी तो खुली रहती है। चिकित्सक व भवन का आभाव होने के कारण इमरजेंसी सेवा नही होती है। जिस कारण रविवार को कोई चिकित्सक नही आते हैं। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी रविवार को बंद होने की वजह से मरीजों को झोलाछाप के पास जाकर मजबूरी में उपचार कराना पड़ता है। इमरजेंसी के दौरान कई किमी दूर जिला अस्पताल जाना भी संभव नहीं होता है। यही वजह है कि लोग झोलाछाप से इलाज लेते हैं। और निजी अवैध रूप से संचालित अनुभवहीन चिकित्सकों जीवन टिक जाती है। जिससे आए दिन निजी अस्पतालों में मौत हो रहे हैं।
मोतिहारी सागर पंचायत के मुखिया पति सुनील सिंह पर हुए हमले का मुखिया संघ ने निन्दा की है। संघ के सचिव राजू बैठा मुखिया पर जानलेवा हमला हो रहा है परंतु सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मुखिया संघ मांग करती है कि मुखिया के परिजनों को शस्त्रत्त् की अनुज्ञप्ति कैप लगाकर दिया जाए। मुखिया के परिजनों को सुरक्षा दी जाये। आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए । मांग करनेवालों में जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह,बबलू ठाकुर, श्रीनारायण प्रसाद, रामनाथ यादव, कमलेश कुमार सिंह, रीमा देवी, उमाशंकर यादव, सुनील कुमार टाइगर, गुड्डू सिंह, होरीलाल सहनी, शत्रुघ्न साह, दारोगा सह, सुरेंद्र राय आदि शामिल हैं।
चकिया थाना क्षेत्र स्थित बेदीबन मधुबन नोज के पास लोडेड देशी पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक हथियार के साथ घुम रहा है। पिपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस स्थान पर धावा बोला व भागते युवक को धर दबोचा .पकड़े गये युवक की पहचान पवन कुमार 20 पिता नवल किशोर प्रसाद, बेदीबन मधुबन थाना पिपरा के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार पवन के पास से एक मैगजीन लोड देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसमें पिपरा थाना प्रभारी सुनील कुमार शामिल थे।
पीपराकोठी एनएच के मुख्य चौराहे पर अवस्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। शव को एम्बुलेंस पर रख कर नर्सिंग होम के सामने करीब पांच घंटे रख आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। महिला पीपराडीह की शम्भू महतो की पत्नी बताई जाती है। घटना के बाद डॉक्टर व कर्मी नर्सिंगहोम छोड़ कर फरार हो गए। बाद में जनप्रतिनिधियों के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच सुलह हुआ। बताया जाता है कि उक्त नर्सिंग होम में शुक्रवार को महिला के यूट्रस का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद शाम को महिला की स्थिति खराब हो गई। नर्सिंग होम कर्मी उसे लेकर जीवधारा के एक निजी अस्पताल में गए। जहां चिकित्सकों ने इलाज से इंकार कर दिया। उसके बाद परिजन मोतिहारी के किसी निजी अस्पताल में गए। जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को एम्बुलेंस से उसके घर भेजा गया। उसके बाद परिजन शव वाले एम्बुलेंस को लेकर नर्सिंग होम लाकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस प्रकार की किसी घटना से इंकार किया है।
Transcript Unavailable.
