मोतिहारी सागर पंचायत के मुखिया पति सुनील सिंह पर हुए हमले का मुखिया संघ ने निन्दा की है। संघ के सचिव राजू बैठा मुखिया पर जानलेवा हमला हो रहा है परंतु सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मुखिया संघ मांग करती है कि मुखिया के परिजनों को शस्त्रत्त् की अनुज्ञप्ति कैप लगाकर दिया जाए। मुखिया के परिजनों को सुरक्षा दी जाये। आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए । मांग करनेवालों में जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह,बबलू ठाकुर, श्रीनारायण प्रसाद, रामनाथ यादव, कमलेश कुमार सिंह, रीमा देवी, उमाशंकर यादव, सुनील कुमार टाइगर, गुड्डू सिंह, होरीलाल सहनी, शत्रुघ्न साह, दारोगा सह, सुरेंद्र राय आदि शामिल हैं।
