बीमार होने पर पीएचसी झखरा में उपचार कराने के लिए जाना है तो रविवार को ध्यान रखना होगा कि स्वास्थ्य सेवाएं इस दिन नदारद रहती है। इमरजेंसी ओपीडी सेवा भी नहीं मिलेगा। लोगों को इमरजेंसी के लिए सदर अस्पताल ही जाना होता है। या किसी झोला छाप की सेवा लेकर जीवन को दांव में लगाना पड़ता है। रविवार को झखरा पीएचसी बंद पाया गया। कोई कर्मी नहीं थे। पीएचसी प्रभारी डॉ. शिवानी गुप्ता ने बताया अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी तो खुली रहती है। चिकित्सक व भवन का आभाव होने के कारण इमरजेंसी सेवा नही होती है। जिस कारण रविवार को कोई चिकित्सक नही आते हैं। इधर ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी रविवार को बंद होने की वजह से मरीजों को झोलाछाप के पास जाकर मजबूरी में उपचार कराना पड़ता है। इमरजेंसी के दौरान कई किमी दूर जिला अस्पताल जाना भी संभव नहीं होता है। यही वजह है कि लोग झोलाछाप से इलाज लेते हैं। और निजी अवैध रूप से संचालित अनुभवहीन चिकित्सकों जीवन टिक जाती है। जिससे आए दिन निजी अस्पतालों में मौत हो रहे हैं।