चकिया थाना क्षेत्र स्थित बेदीबन मधुबन नोज के पास लोडेड देशी पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक हथियार के साथ घुम रहा है। पिपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस स्थान पर धावा बोला व भागते युवक को धर दबोचा .पकड़े गये युवक की पहचान पवन कुमार 20 पिता नवल किशोर प्रसाद, बेदीबन मधुबन थाना पिपरा के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार पवन के पास से एक मैगजीन लोड देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसमें पिपरा थाना प्रभारी सुनील कुमार शामिल थे।