मोहनी मंडल, से डुबहा ननकार जानेवाली सड़क की स्थित लगभग 20 वर्षो से जर्जर है। लेकिन कोई देख-रेख करने वाला नहीं है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

पुरनहिया --वारंटी गिरफ्तार

मोतिहारी,जिला के पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में सोमवार एक 55 वर्षीय शिवजी मंडल करंट के चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि शाम के 3:00 बजे चपा कल पर पानी भरने गया था चापाकल में लगे मोटर में सप्लाई की गई बिजली की शॉर्ट सर्किट के चपेट में आने के कारण गीर पड़ा जिसे कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो गिर पड़ा था ।शोरगुल होने के बाद इकट्ठा हुए लोगों के द्वारा मोटर का स्विच ऑफ किया गया और । इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मृतक पताही पंचायत के परसौनी कपूर गांव के निवासी शिवजी मंडल बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो जाने की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंचे ASI श्याम नन्दन दासने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया।

शिवहर-----वित्त मंत्री शाह उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021 एवं 22 के लिए जो बजट पेश किया गया है वह जनहित से जुड़ा हुआ है। संबोधन राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू बाबू ने कहा है।सोनू बाबू ने बजट को जनमानस से जुड़ा हुआ बताया है तथा कटाक्ष कर रहे लोगों से अपील किया है कि नजर को बदलो, तो नजारे बदल जाते हैं। सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं।

शिवहर-कोरोना के नए संक्रमित लोगों की संख्या दिनोंदिन कम होने से उत्साहित लोगों को अब सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ दिनों में ज्यादा संख्या में नए कोरोना संक्रमितों के मिलने से वहां कोरोना की दूसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। यह बातें सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अभी सावधानी की अधिक जरूरत है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी हो रही है। मामलों में कमी होने पर शिवहर जिला के कोरोना मुक्त होने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी काफी राहत महसूस कर रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1547 हैं, जिनमें से 1537 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं।

शिवहर-कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने बिहार सरकार के द्वारा विधानसभा में किए गए बजट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह बजट दिशाहीन है ।गरीबों, बेरोजगारों को ठगने का है काम ,बजट में कुछ भी नया नहीं है।

शिवहर-बिहार बजट का यह बजट बच्चों के खिलौना के समान लगता है| इस बजट में गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगार लोगों के लिए कुछ भी नहीं है| इस बजट में सबसे आवश्यक विषय जो शिक्षा और स्वास्थ्य है| इसकी हालत आने वाले समय में और भी बद से बतर हो जाएगी, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक अहमद खान ने बताया है।उन्होंने कहा है कि यह बजट से बड़े- बडे़ सामंतों और पदाधिकारियों को फैदा हो सकता है| ऐसा लगता है कि यह बजट केवल खाना पूर्ति हैं| बिहार पहले से भी गरीबी में नीचे पैदान पर है| इस प्रकार यह बजट किसी विकास के उपयोग का नहीं है|

बिहार राज्य के जिला सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड के बसबित्ता पंचायत से दीपक पटेल मोबाइल वाणी के माध्यम से सूरज महतो से साक्षात्कार ले रहे है जिसमे वे बता रहे है कि आने वाले समय में मुखिया का चुनाव है ,5 वर्षो से जो मुखिया का चुनाव किया गया है उनके द्वारा कोई काम नहीं किया गया है केवल रिश्वत लिया गया है कोई भी कार्य सही से नहीं किया गया है ना ही सरकारी योजनाओं का लाभ ही दिलाया गया है मुखिया के द्वारा।

प्रस्तावित डिग्री कॉलेज एवं हॉस्टल हेतु स्थल का डीएम, डीडीसी ,एसडीएम ने किया निरीक्षण शिवहर-----जिले का प्रस्तावित डिग्री कॉलेज एवं हॉस्टल हेतु स्थल का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर, उप विकास आयुक्त विशाल राज,अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी सहित डिग्री कॉलेज के लिए अथक प्रयास करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हरिद्वार राय पटेल कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

शिवहर में खादी भंडार की दुकान एवं ग्रामों उद्योग बदहाल स्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को धराशाही करता खादी ग्रामोद्योग शिवहर शिवहर-भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में खादी वस्त्रों का बहुत ही महत्व रहा है ।राष्ट्रपिता बापू ने 1920 के दशक में गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग को प्रचार-प्रसार पर जोर दिया था। एक समय खादी वस्त्रों की पहनने की होड़ लगी थी पर अब जिले की एकमात्र खादी भंडार में खादी वस्त्रों की ही देखा जा सकता है ,ऐसे में बापू के सपना कैसे पूरा हो सकता है।