शिवहर-युवा राजद अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व शिवहर के मुख्य मार्ग पर आक्रोष मार्च तथा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन जीरो माइल पटेल चौक पर किया गया।इस अवसर पर जिला राजद अध्यक्ष मोहम्मद इशतियाक अहमद,युवा अध्यक्ष विनोद राय, प्रधान प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी जिला राजद शिवहर प्रेम शंकर पटेल, प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद मधुकर,व्यवसाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम चन्द्र गुप्ता,युवा प्रखण्ड अध्यक्ष मनीष पाण्डे, जिला राजद युवा सचिव अरविंद राय, नौशाद आलम, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र यादव, पुरनहिया अध्यक्ष अनिल यादव, नागेन्द्र पटेल, सोनू झा, रहमत शेख, अजहरुद्दीन, रौशन आरा, सहबुन निशां, इसरत जहां, मुसतरी बेगम,किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, संजय सिंह तरियानी, प्रदेश सचिव गुड्डू यादव, ललन यादव, ईन्दर लाल राय, वरीय राजद नेता रामफल यादव, आदि नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Transcript Unavailable.

पंचायत आम निर्वाचन- 2021 के चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक -------------------------------------- शिवहर-- पंचायत आम निर्वाचन 2021 को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की जा रही है।। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी के द्वारा अधिकारियों व कर्मियों के साथ मतदान सूची की तैयारी,मतदान केंद्र की सूची की तैयारी की समीक्षा की जा रही है। सहायक मतदान केंद्रों का निर्धारण एवं अनुमोदन पर विचार विमर्श किया जा रहा है ,वही ईवीएम की आवश्यकता का भी आकलन किया जा रहा है । जबकि सशस्त्र बलों एवं गृह रक्षकों के आवासन हेतु स्थल का चयन पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त किए जाने वाले मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण की व्यवस्था के बारे में समीक्षा किया जा रहा है। ब्रज गृह एवं मतदान केंद्र का चयन एवं अनुमोदन पर भी समीक्षा की जा रही है। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी लालदेव राम सहित अनुमंडल कार्यालय में तथा आम निर्वाचन पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त होने वाले पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।

शिवहर----शिवहर जिले में विद्युत विभाग की कार्रवाई से खलबली मची हुई है, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया है कि जनवरी और फरवरी माह में बिजली बिल जमा न करने वाले 942 उपभोक्ताओं को बिजली काट दी गई है।कार्यपालक अभियंता श्री ठाकुर ने बताया है कि अब तक नबिजली बिल जमा नहीं करने वाले 27 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।वही बताया गया है कि अब तक फरवरी माह में 1 करोड़ 64 लाख रुपए की राजस्व की वसूली हुई है।उन्होंने बताया है कि यह अभियान को और तेज कर दिया गया है बिजली चोरी बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

दो पियक्कड़ गिरफ्तार --------------------------------- शिवहर-----नगर पंचायत शिवहर के वार्ड नंबर 12 स्थित रसीदपुर मुसहरी टोल से दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया है कि वार्ड नंबर 2 निवासी रूप नंदन पासवान तथा वार्ड नंबर 13 निवासी नन्हक प्रसाद गुप्ता को शराब के नशे में पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दो युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

*आधार सीडिंग में पूरे राज्य में शिवहर अव्वल* ------------------------------ शिवहर-----आधार सीडिंग में पूरे राज्य में जिला शिवहर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । जिला पदाधिकारी के माध्यम से प्रभारी मीडिया प्रभारी सह दंडाधिकारी लालदेव राम ने बताया है कि आधार सीडिंग मामले में 84.95% के साथ शिवहर जिला आया प्रथम।

*धन संग्रह नहीं जन संग्रह किया जा रहा--- राधा कांत गुप्ता* ------------------------------ शिवहर----- श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान समिति के जिला कमेटी के सदस्य राधा कांत गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निगरानी मे डुमरी प्रखंड के श्यामपुर गांव एवं बिड़ा छपरा गांव में समिति का गठन किया है विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत सिंह ने प्रमुख सह प्रमुख कोषाध्यक्ष का गठन कर उन्हें कूपन सौंपा है। लोगों में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए काफी उत्साहित देखा गया । राधाकांत गुप्ता ने उपस्थित लोगों के बीच बताया है कि यह धन संग्रह नहीं जन संग्रह किया जा रहा है ।इसलिए वे घर घर पहुंच कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक महेश जी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष मणिकांत सिंह, शामपुर के नवल किशोर सिंह ,विक्की सिंह ,संतोष कुमार, बीड़ा छपरा के लाल बाबू प्रसाद ,राधेश्याम साह ,किशोरी प्रसाद, चंदन गुप्ता, सत्यम कुमार, दीप नारायण साह आदि मौजूद थे।

शिवहर---जिले की नर्स अब प्रसव प्रबंधन में पहले से अधिक सक्षम हो गई हैं। प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं के विषय में उनकी जानकारी बढ़ने से एएनएम एवं जीएनएम में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब अमानत ज्योति कार्यक्रम के तहत एएनएम एवं जीएनएम को प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण के कारण संभव हुआ है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से केयर इंडिया द्वारा अमानत ज्योति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर अमानत के तहत सभी एएनएम एवं जीएनएम को सुरक्षित प्रसव कराने को लेकर प्रशिक्षण देना मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम एवं जीएनएम अब पहले से बेहतर तरीके से अपने काम को कर पा रही हैं।

*पंचायत सचिव के लापरवाही से 01 करोड़ 10 लाख 17 हजार 500 रूपए की योजनाएं अधर में* ------------------------------------- लंबित योजनाओं को पूरा नहीं करने पर लिए गए अग्रिम राशि सूद के साथ वसूलने को लेकर किया गया पत्र जारी -------------------------------- शिवहर-----पूर्व पंचायत सचिव मथुरापुर कहतरवा संप्रती अभिराज पूरनहिया प्रखंड में कार्यरत अशोक कुमार सिन्हा को पत्र जारी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवहर राकेश कुमार ने लंबित योजनाओं में असमायोजित अग्रिम राशि को जमा करने को लेकर पत्र जारी किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार में अपने पत्रांक 39 दिनांक 8 जनवरी 2021 को पत्र जारी कर कहा है कि लंबित बीआरजीएफ, 13वीं वित्त आयोग तथा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के 31 विभिन्न योजनाओं के तहत 1 करोड़ 10 लाख 17 हजार 500 की निकासी कर ली गई है । परंतु योजनाओं को क्रियान्वयन नहीं किया गया है इस बाबत पत्र प्राप्ति के एक हफ्ता के अंदर सूद सहित पैसे कार्यालय को वापस करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पत्र जारी कर बताया है कि इस कार्यालय के पत्रांक 2897 दिनांक 26 दिसंबर 2016, पत्रांक 761 दिनांक 7 अप्रैल 2017, पत्रांक 264 दिनांक 20 मई 2017, पत्रांक 241 दिनांक 6 दिसंबर 2017 तथा पत्र 2057 दिनांक 1 सितंबर 2018 का पत्र जारी करने के बावजूद भी लंबित योजनाओं को पूर्ण नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मथुरापुर कहतरवा का संपूर्ण प्रभाव 3 दिनों के अंदर प्रतिस्थानी को सौंपकर अनुपालन की सूचना मांगी गई थी जो आज तक अप्राप्त है। वही पुनः ग्राम पंचायत मथुरापुर कहतरवा से संबंधित लंबित योजनाओं की समीक्षा 15 मई 2017 को करने के क्रम में ज्ञात हुआ कि कई मदों की लंबित योजनाओं में ली गई अग्रिम राशि के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है। बीआरजीएफ के 19 लंबित योजनाओं के लिए 68 लाख रुपए की राशि अग्रिम रूप से निकाल ली गई है, तेरहवीं वित्त आयोग के तहत नो लंबित योजनाओं के लिए 33 लाख 45 हजार रुपए की अग्रिम राशि निकाल ली गई है। वही चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के तहत तीन लंबित योजनाओं के लिए 8 लाख 72 हजार 500 की राशि अग्रिम रूप से निकाली गई है।इस तरह इन योजनाओं के लिए एक करोड़ 10 लाख 17 हजार 500 की राशि अग्रिम रूप से निकाल ली गई है। उल्लेखनीय है कि लंबित योजनाओं में ली गई अग्रिम के विरुद्ध दर्ज माफी पुस्त एवं मास्टर रोल/ अभिश्रव शुन्य है। इस प्रकार ली गई अग्रिम की राशी सूद सहित वसूलनीय है ।इसमें किसी प्रकार का विलम्ब कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करने की सूचना के बावजूद भी आज तक अनुपालन की सूचना अप्राप्त है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने पत्र जारी कर आदेश निर्गत किया है कि लंबित योजनाओं में ली गई और अग्रीमो की समायोजन 1 सप्ताह के अंदर करवा कर अनुपालन की सूचना दें, अन्यथा समय सीमा समाप्ति के पश्चात बाध्य होकर सरकारी राशि की वसूली हेतु स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। जिस कारण एलपीसी आज तक निर्गत नहीं किया गया है सेवा पुस्त की प्रविष्टि एचआरएमएस पर भी नहीं की गई है । जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिव अशोक कुमार सिन्हा की लेट-लतीफी लापरवाही के कारण 80 से 90 फ़ीसदी कार्य पूरा करने के बावजूद भी कई योजनाओं को पूर्ण नहीं किए जाने के कारण योजना कंप्लीट नहीं हो पाई है । जिस कारण है यह पुराना एवं लंबित योजना लंबित है। शीघ्र ही कार्य नहीं पूरा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*शिक्षा विभाग के उदासीनता के कारण अब तक शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण-- शिक्षक संघ* --------------------------------------- -शिवहर----------- शिक्षा विभाग के उदासीनता व स्थापना किरानी के लापरवाही के कारण जिले के शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान अबतक नहीं किया गया है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।उक्त बातें बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव मोहम्मद शर्फुद्दीन ने ब्यान जारी कर कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पत्र के आलोक में जिले के शिक्षकों ने हड़ताल अवधि का सामांजन दिनांक 31 अगस्त 2020 को ही कर लिया है किन्तु शिक्षा विभाग व स्थापना किरानी के मनमानी के कारण हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान अधर में लटका हुआ है, ज्ञात हो कि सूबे बिहार के विभिन्न जिलों में शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सूबे बिहार में सबसे पहले जिले के शिक्षकों ने हड़ताल अवधि का सामांजन कर लिया है परंतु विभाग कुंभकरणिय मुद्रा में सो रही है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थापना किरानी लगातार फरार है, ऐसे में शिक्षा विभाग लापरवाह, ग़ैर ज़िम्मेदार व फरारी किरानी पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है ? उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि ऐसे में लापरवाह, ग़ैर जिम्मेदार व फरारी किरानी पर कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान यथाशीघ्र किया जाए अन्यथा संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी सारी जवाबदेही शिक्षा विभाग की होगी।