मां सरस्वती की पूजा अर्चना में लीन हुआ पूरा शिवहर जिला हालांकि मां सरस्वती की पूजा सरकारी विद्यालयों में लुप्त होती दिख रही ---------------------------------- शिवहर----माघ शुक्ल पंचमी को मनाए जाने वाला बसंत पंचमी या श्री पंचमी एक हिंदू का त्योहार है, आज के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा जिले के सर्वत्र जगहों पर किया जा रहा है जिस कारण भक्ति में माहौल है। जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, पिपराही प्रखंड विकास पदाधिकारी वाहिद हुसैन, थानाध्यक्ष पिपराही अवधेश कुमार सहित कई पदाधिकारी विधि व्यवस्था को लेकर जिले के ऐतिहासिक बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर पहुंचकर जायजा लिया है। कोरोना काल के बाद बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर सबसे बड़ी भीड़ जुटने को लेकर प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा जिले के सभी छात्र एवं छात्राएं विशेषकर कोचिंग संस्थान एवं निजी संस्थानों में विद्यार्थियों के द्वारा किया जा रहा है। हालांकि सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा लुप्त होती दिख रही है। वही सुगिया कटसरी के एक्सीलेंट मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मॉर्निंग स्टार कोचिंग सेंटर, ओमेगा कोचिंग सेंटर सहित कई स्कूल व कोचिंग संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं वंदना शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा की गई है। गौरतलब हो कि शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है वैसे भी बसंत मौसम में लोगों का सबसे मनचाहा मौसम होता है। खेतों में पीले पीले फूल देखने को मिलते हैं आज जिले के विभिन्न चौक चौराहों ,गलियों में कोचिंग संस्थानों तथा निजी छात्र छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा लगाकर पूजा अर्चना की जा रही है।हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी डीजे बजाने ,जुलूस निकालने एवं कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध की घोषणा की गई है।
*शिवहर विधानसभा में 309272 मतदाता हुए* -------------------------------- शिवहर-----आज दिनांक 15.02.2021 को अहर्ता तिथि 01.01.2021 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवहर जिला अंतर्गत 22-शिवहर विधानसभा क्षेत्र के फोटो युक्त निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची के अनुसार 22- शिवहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल निर्वाचकों की संख्या 309273 है।जिसमें पुरुष निर्वाचक 163822 ,महिला निर्वाचक 145437 एवं तृतीय लिंग निर्वाचक 14 हैं। कोई भी निर्वाचक अपना नाम एवं अन्य विवरणी अपने मतदान केंद्र के बीएलओ के पास उपलब्ध अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक सूची में देख सकते हैं। या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट www. nvsp. in पर भी जाकर निर्वाचक सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरणी देख सकते हैं।
*अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न* ---------------------------------- शिवहर-----अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार से संबंधित अपराधों के निवारण ,रोकथाम के लिए एवं ऐसे अपराधों के लिए विशेष न्यायालय तथा पीड़ित व्यक्तियों को राहत एवं पुनर्वास के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधन अधिनियम 2015 एवं 16 के संबंध में सभी सदस्यों को विस्तार से बताया गया। थानाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति पिपराढी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021 में अभी तक ही एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें मुआवजा राशि भुगतान हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020 में कुल 22 मामले दर्ज किया गया था जिसमें मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी लालदेव राम ,थाना अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं सदस्य रमाकांत राम चिकनौटा, राजदा खातून गढ़वा, रोशन आना सरसौला इत्यादि उपस्थित थे।
*ग्राम कचहरी के मकान भाडा की लंबित राशि भुगतान को लेकर प्रभारी डीएम को दिया गया आवेदन* ----------------------------------- शिवहर------जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज को आवेदन देकर बताया है कि ग्राम कचहरी के मकान भाडा की लंबित राशि भुगतान करने को लेकर एक आवेदन दिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि जिले में बहुत से ग्राम कचहरीयों का संचालन भाड़े के भवन में किया जाता है। जिसका किराया कई वर्षों से लंबित है ,इस संदर्भ में संबंधित सरपंच द्वारा यथोचित फोरम में उक्त राशि भुगतान के लिए आवेदन दिए गए हैं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है। आवेदन में बताया गया है कि ग्राम कचहरी बार बकाया राशि एवं भवन के प्रतिवेदन की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि इतना स्मार पत्र के बावजूद मात्र एक शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदन दिया गया है ।शेष चार प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने तवज्जो नहीं दी है।वहीं दूसरी ओर किराए के भवन में संचालित कचहरियों के सरपंच पर मकान मालिकों का दबाव बढ़ता जा रहा है। आवेदन के माध्यम से जिलाधिकारी को उक्त विषय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है तथा अनुरोध किया गया है कि अपने स्तर से समस्या का समाधान करें।
मोतिहारी:- आईटीआई एनसीसी मोतिहारी के द्वारा पुलवामा अटैक को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया । जिसका नेतृत्व करते हुए कम्पनी के ए.न. ओ लेफ्टिनेंट संजय विश्वकर्मा ने बताया कि आज का दिन सन 2019 से ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन पुलवामा मे हमारे देश के 44 वीर जवान अपने देश के प्रति शहीद हो गए थे ।। वहीं कंपनी के अंडर ऑफिसर सक्षम श्रीवास्तव ने बताया कि दिन था गुरुवार , तारीख 14 फरवरी 2019 यानी वेलेंटाइन डे और समय करीब दोपहर के 3:30 ।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था। सामान्य दिन की तरह ही उस दिन भी सीआरपीएफ के वाहनों का काफिला अपनी धुन में जा रहा था। हालांकि, घाटी में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए काफिले में चल रहे सभी सुरक्षाकर्मी सतर्क थे। सड़क पर उस दिन भी सामान्य आवाजाही थी। सीआरपीएफ का काफिला पुलवामा पहुंचा ही था, तभी सड़क के दूसरे साइड से सामने से आ रही एक कार ने सीआरपीएफ के काफिले के साथ चल रहे वाहन में टक्कर मार दी। जैसे ही सामने से आ रही एसयूवी काफिले से टकराई और जब तक सीआरपीएफ के जवान कुछ समझ पाते तब तक विस्फोटकों से लदी इस कार ने ऐसा धमाका किया, जिससे पूरा देश दहल उठा। 14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में काला दिन साबित हो गया।
नरकटियागंज 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के प्रांगण मे रोटरी क्लब के द्वारा पुलवामा मे शहीद जवानों के शहादत के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया I कार्यक्रम की शुरुवात शक्ति सिंह (सहायक कमांडेंट ) के द्वारा पुलवामा मे शहीद जवानों को याद कर किया गया तथा उपस्थित सभी रोटरी क्लब मेम्बर एवं सभी उपस्थित चिकित्सकों को इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया I कार्यक्रम के शुरुआत मे रोटरी क्लब के संस्थापक प्रो नरबदेश्वर ओझा के द्वारा शिविर के आयोजन का उद्देश्य बताया गया तथा डा० अनुरानी द्वारा महिलायों से सम्बन्धित बीमारी तथा उसके बचाव के बारे मे जानकारी दी गयी I शिविर के दौरान डा० समरीन तबरेज (डेंटिस्ट) , डा० विजेंद्र कुमार नारायण ( स्किन एवं डेंटिस्ट) , डा० अवध किशोर सिंह ( फिजिशियन), डा० वी के चौहान (फिजिशियन), डा०. अनुरानी ( स्त्री रोग विशेषज्ञ ), डा० प्रदीप कुमार ( नेत्र विशेषज्ञ) के द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया I शिविर के दौरान कुल 54 महिलायें तथा 144 बच्चे एवं बलकर्मी लाभान्वित हुए l शिविर के दौरान,शैलेश कुमार सिंह (उप कमांडेंट) कार्यवाहक कमांडेंट,रोटरी क्लब से कृष्णा कुमार पाठक, विजय कुमार,डॉ अवध किशोर सिंह, उमेश कुमार जायसवाल, वर्मा प्रसाद, विवेक कुमार, सुरेश जैसवाल, अभिषेक कुमार, वसीम अख्तर, अमित कुमार गुप्ता तथा अशोक वर्मा,सशस्त्र सीमा बल से अतुल तिवारी ( सहायक कमान्डेंट) ,शशिभूषण योगेंद्र मौर्या (स उप. नि. फार्मासिस्ट) , राकेश कुमार (लैब टेकनिशियन),सुनिल कुमार , रवि कुमार तथा 25 अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे I
नरकटियागंज: सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में एसडीएम साहिला हीर ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से अनुपालन करना है. साथ ही पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. रात्रि दस बजे के बाद किसी भी प्रकार का शोर शराबा पंडालों में नहीं होगा. अगर ऐसा किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.उन्होंने बताया कि पूजा के लिए सभी समिति सदस्य को अनुमति लेनी होगी और रूट चार्ट के अनुसार ही प्रतिमाओं का विसर्जन होगा. एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पूजा पंडालों में ङीजे बजाने की सूचना पर डीजे जब्त करते हुए उसके संचालक समेत पूजा समिति के सदस्यों पर कानुनी कारवाई की जाएगी. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस कुमार अनुराग, डीसीएलआर अजय कुमार, बीडीओ सतीश कुमार , नप सभापति राधेश्याम तिवारी,वर्मा प्रसाद,कन्हैया अग्रवाल,राजेश जायसवाल,बिट्टू जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे.
नरकटियागंज बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद वीकल ने अनुमंडलीय अस्पताल के पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में आयोग के सदस्य को देखकर चिकित्सकों समेत कर्मियो में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।वही,आंगण बाड़ी केंद्र तथा जन वितरण दुकानों की स्वयं जांच पड़ताल किया और अनियमितता होने पर फटकार भी लगाया.इस दौरान कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोताही होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत पर कार्रवाई तय है।अस्पताल पहुंचे आयोग सदस्य ने चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली और सीधे दूसरी मंजिल पर स्थित पुनर्वास केंद्र में पहुंच गए।पुनर्वास केंद्र में उन्होंने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की बारी बारी से जानकारी ली और वहा मौजूद चिकित्सकों व कर्मियो से पूछताछ भी की। पश्चिमी चम्पारण में यह उनका पहला दौरा है और वे अपने कार्यकर्ताओ की मदद से बरती जाने वाली अनियमितता की जानकारी ले रहे है।आयोग चेयर मैन ने कहा कि व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है।अस्पताल जांच के बाद आयोग के चेयर मैन सीधे गौनाहा क्षेत्र की ओर रवाना हो गए। आयोग के चेयर मैन विद्यानंद वीकल ने बताया कि आयोग का चेयर मैन बनाए जाने के बाद वे अस्पताल समेत आंगन बाड़ी केंद्र तथा जन वितरण दुकानों की स्वयं जांच पड़ताल कर रहे हैं ताकि लोगो को दी जाने वाली सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सके।इस मौके पर अस्पताल प्रभारी सुधीर कुमार, जदयू नेता अरविंद मणि तिवारी उर्फ रिंटू,मनान अंसारी,बबलू श्रीवास्तव, दिवाकर प्रसाद सिंह व अन्य मौजूद रहे।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर २ से दीपक पटेल ने समीना खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिस में समीना खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम बचपन से कर रही हैं, और ये काम उनका खानदानी है। उन्होंने बताया की एक दिन में 20 या 25 रुपया का काम हो जाता है। उन्हों ने बताया की बीड़ी कार्ड बना हुआ है उनका परन्तु कोई लाभ नहीं मिलता है ,उनको बहुत परेशानी होती है उनका कहना है, कि स्वास्थ केंद्र में जाने पर दवा भी नहीं मिलती है, उनको कोई सरकारी लाभ भी नहीं मिला है।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 3 से दीपक पटेल ने शायरा खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिस में शायरा खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम बचपन से कर रही हैं, और ये काम उनका खानदानी है। उन्होंने बताया की एक दिन में 30 रुपया बीड़ी बना लेती हैं,और एक महीने में 500 या 600 मजदूरी उठतीं हैं ,उनके एक बच्चा हैं और और घर के लोग मजदूरी का काम करते हैं। उन्हों ने बताया की बहुत दीक्कत होती है बच्चे का इलाज चल रहा है और पैसे नहीं है ,बीड़ी कार्ड भी नहीं बना हुआ है
