मां सरस्वती की पूजा अर्चना में लीन हुआ पूरा शिवहर जिला हालांकि मां सरस्वती की पूजा सरकारी विद्यालयों में लुप्त होती दिख रही ---------------------------------- शिवहर----माघ शुक्ल पंचमी को मनाए जाने वाला बसंत पंचमी या श्री पंचमी एक हिंदू का त्योहार है, आज के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा जिले के सर्वत्र जगहों पर किया जा रहा है जिस कारण भक्ति में माहौल है। जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, पिपराही प्रखंड विकास पदाधिकारी वाहिद हुसैन, थानाध्यक्ष पिपराही अवधेश कुमार सहित कई पदाधिकारी विधि व्यवस्था को लेकर जिले के ऐतिहासिक बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर पहुंचकर जायजा लिया है। कोरोना काल के बाद बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम पर सबसे बड़ी भीड़ जुटने को लेकर प्रशासन के तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।  विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा जिले के सभी छात्र एवं छात्राएं विशेषकर कोचिंग संस्थान एवं निजी संस्थानों में विद्यार्थियों के द्वारा किया जा रहा है। हालांकि सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा लुप्त होती दिख रही है। वही सुगिया कटसरी के एक्सीलेंट मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मॉर्निंग स्टार कोचिंग सेंटर, ओमेगा कोचिंग सेंटर सहित कई स्कूल व कोचिंग संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं वंदना शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा की गई है। गौरतलब हो कि शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है वैसे भी बसंत मौसम में लोगों का सबसे मनचाहा मौसम होता है। खेतों में पीले पीले फूल देखने को मिलते हैं आज जिले के विभिन्न चौक चौराहों ,गलियों में कोचिंग संस्थानों तथा निजी छात्र छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा लगाकर पूजा अर्चना की जा रही है।हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी डीजे बजाने ,जुलूस निकालने एवं कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध की घोषणा की गई है।