बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 3 से दीपक पटेल ने सिम्मी खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिस में सिम्मी खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम बचपन से कर रही हैं, और ये काम उनका खानदानी है। उन्होंने बताया की पहले बीड़ी बनाने का 30 रुपया मिलता था और अब 35 रुपया मिलता है। उनके दो बच्चें हैं और और घर में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है और बैंक से भी कोई लाभ नहीं मिलता है ,उनको बहुत परेशानी होती है उनको कोई सरकारी लाभ भी नहीं मिला है।
ढाका में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग ( ए डिवीजन) का आज 13वां मैच किंग्स एलेवन मोतिहारी और चंद्रशील क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स एलेवन मोतिहारी की टीम ने विवेक के 84*,अनुराग 55 और गौतम के 22 रन के योगदान के बदौलत 25 ओवर में 215/9 का स्कोर खड़ा कर दिया।चंद्रशील क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में धर्मेश,सौगंध व निखिल ने 2-2 विकेट लिए।बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रशील क्रिकेट क्लब कभी भी मुकाबले में नही आ पाई और टीम 16.5 ओवर में सिर्फ 70 रन पर ही सिमट गई।टीम की ओर से बल्लेबाजी में निखिल ने 19 और रौशन ने 11रन बनाए।अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नही छू पाया।किंग्स एलेवन मोतिहारी के तरफ से गेंदबाजी में विवेक,गौतम और विकास ने 2-2 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किंग्स एलेवन मोतिहारी के विवेक को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए फेमस स्पोर्ट्स एंड ट्रॉफी प्रोपराइटर अब्दुल रहमान के सौजन्य से दिया गया।अम्पायरिंग की भूमिका डीसीए पैनल के बद्दीउज्ज्मा साहब एवं सौरव कुमार ने निभाई स्कोरिंग राजू और असरार ने की।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मैच स्टार स्पोर्ट्स क्लब चन्दनबारा एवं सरदार पटेल घोड़ासहन बीच खेला जाएगा।इस मौके पर अध्यक्ष हारून खान,सचिव प्रदीप कुमार मुन्ना,कन्वेनर असलम,जारुन खान,रिजवान अहमद,शाहिद आलम आजम खान,शाहिद खान,साहेब खान,वलीउल्लाह खान,सज्जाद खान,मेहदी खान,असरार,आमिर सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पताही जिला परिषद क्षेत्र संख्या 52 मिर्जापुर पंचायत में शनिवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 52 के भावी प्रत्याशी अमित सिंह चौहान ने पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया व जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की । जनसंपर्क के दौरान उन्होंने पुरे ग्रामवासियों से घर - घर तक जाकर सभी से मिले। युवा कार्यकर्ताओं ने उनसे हाथ मिलाकर उनका हौसला अफजाई किया और भरोशा दिलाया कि इस बार भी आपकी जीत पक्की है। पंचायत के मिर्जापुर में जनसंपर्क के दौरान जिला परिषद प्रत्याशी ने सभी माता बहनों की समस्याओं से अवगत हुआ और जल्द ही निदान का आश्वासन दिया।जनसंपर्क के दौरान अमित सिंह चौहान ने लोगों को कहा की पिछले तीन साल में द्वारा की गया सरकारी कार्य दिलाने का काम किए, जनसंपर्क अभियान में अमित कुमार चौहान के साथ साथ में अमरेन्द्र सिंह चौहान,मनीष कुमार, रामबाबू पासवान,राजेंद्र गुप्ता,लखन पासवान के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत, मतदान 15 फरवरी को* दो सदस्य पद पर आमने-सामने की हो रही टक्कर शिवहर-----शिवहर जिले के 4 पैक्स अध्यक्षों का चुनाव 15 फरवरी को होना है इस बाबत सभी पैक्स अध्यक्षों के उम्मीदवारों ने प्रचार प्रसार अभियान को तेज कर दिया है। गौरतलब हो कि डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर एवं जहांगीरपुर में पैक्स अध्यक्षों का चुनाव होना है। वही जहांगीरपुर पैक्स समिति के लिए तथा पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज में भी सदस्य पद अति पिछड़ा वर्ग समिति परसौनी बैज के लिए चुनाव होना है। जबकि सदस्य पद के लिए भी जो पिछड़ा वर्ग कोटी से है तथा अनुसूचित जाति /जनजाति के हैं उनके बीच आमने-सामने की टक्कर है। गौरतलब हो कि धनकौल पैक्स अध्यक्ष के लिए मालती देवी, रामप्रवेश महतो ,लालू प्रसाद यादव ,और सत्येंद्र पाठक सहित 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि परसौनी बैज के पैक्स अध्यक्ष चुनाव में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है ,जिनमें अजय कुमार, जयपाल यादव, पवन प्रसाद यादव, रंजय पांडे एवं संजय पांडे चुनाव मैदान में है। वही सदस्य पद अति पिछड़ा वर्ग कोटी के समिति परसौनी बैज के लिए 4 उम्मीदवार है जादोलाल साह, दीन दयाल प्रसाद, भोला सहनी एवं मुंद्रिका ठाकुर। जबकि परसौनी बैज के ही सदस्य पद पिछड़ा वर्ग कोटी से नंदकिशोर साह एवं शिवनंदन राय के बीच आमने-सामने की टक्कर है। सदस्य पद अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए प्रमोद माझी एवं वीरेंद्र पासवान के बीच आमने-सामने की टक्कर है। श्यामपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें अशोक सिंह, चंचल कुमार सिंह, नीतू सिंह ,नीरभ कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह तथा बिंदेश्वरी प्रसाद साह चुनाव मैदान में है। डुमरी कटसरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें अरविंद कुमार, चंदन कुमार, रामाज्ञा सिंह तथा समरेंद्र कुमार चुनाव मैदान में है। वही पैक्स समिति के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें नीरज कुमार, राजकिशोर साह, सविता देवी तथा सीमा देवी चुनाव मैदान में है। सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत प्रचार प्रसार अभियान में ताकत झोंक दी है।
*कदाचार मुक्त मैट्रिक की परीक्षा होगा ---प्रभारी जिला पदाधिकारी विशाल राज* ------------------------------- मैट्रिक परीक्षा में 8994 छात्र छात्राएं होंगे शामिल ---------------------------------------- मैट्रिक परीक्षा में 4338 छात्र तथा 4656 छात्राएं होंगे शामिल ---------------------------------- शिवहर------ समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त विशाल राज की अध्यक्षता में मैट्रिक परीक्षा को लेकर एक बैठक आहूत की गई है। जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती, अपर समाहर्ता शंभू शरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश सहित संबंधित पदाधिकारी ,दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक मौजूद थे। 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होने वाले वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बैठक की गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है वहीं परीक्षार्थियों के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। बिहार मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 8994 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल। जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने बताया है कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर में 325 छात्र छात्राएं होंगे शामिल जबकि नवाब हाई स्कूल में 725, कुशहर हाई स्कूल में 545, केएनएस पब्लिक स्कूल कुशहर में 665, फतहपुर तरियानी हाई स्कूल में 519, कलावती जियालाल अंबा हाई स्कूल में 540, दिल्ली पब्लिक स्कूल फतेहपुर शहर में 423, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय पिपराढी में 456 तथा मिडिल स्कूल चमनपुर में 353 छात्र छात्राएं होंगे शामिल। जबकि मैट्रिक परीक्षा को लेकर 5601 से लेकर 5609 तक सेंटर कोड बनाए गए हैं।
मिशन परिवार विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को दिया गया उचित परामर्श
एएसडीएम विनीत कुमार ने लगाया कोरोना का टीका शिवहर----सदर अस्पताल शिवहर में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण जारी। एएसडीएम विनीत कुमार ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका। लोगो से किया अपील, आप सभी जरूर लगवाए कोरोना वैक्सीन का टीका।
पैक्स चुनाव के बूथो के अनियमितता को लेकर एनएच 104 को जाम कर लोगो ने किया बवाल, कहा कि शिकायत के बाद भी नही हुआ सुधार, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए। शिवहर-श्यामपुर पंचायत में हो रहे पैक्स के चुनाव में हो रहे बूथों कि अनियमितता को लेकर श्यामपुर गांव के लोगो ने NH 104 सड़क को जाम कर बवाल मचा रहे हैं।वहा के लोगो को कहना है कि श्यामपुर पंचायत में लगभग 2800 पैक्स वोटर है, जिसमे अकले श्यामपुर गांव में 2100 के लगभग वोटर है तो उसमे 3 बूथ ही दिया गया है और भटहा गांव में लगभग 750 वोटर है उसके 4 बूथ दिया गया है। जो कि गलत है।आक्रोशित लोगों ने बताया है कि उसी में सुधार के लिए प्रशासन को बोला गया था लेकिन प्रशासन ने कहा कि अब मुमकिन नहीं है, तो इसीलिए संपूर्ण गांव के लोगों ने एनएच 104 सड़क को जाम किया है।
शिक्षा मंत्री का बयान स्वागत योग्य । शिवहर-नवनियुक्त शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के बयान का शिक्षक न्याय मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया है । मोर्चा के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के लिए बेहतर माहौल बनाने की बातें कही है , जो स्वागत योग्य है और यह शिक्षकों को प्रोत्साहित करनेवाला है । शिक्षामंत्री का यह कहना कि शिक्षकों की समस्याओं की चिंता वे स्वयं करेंगे और शिक्षकों को न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा । वास्तव में यह एक अच्छी पहल है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।उन्होंने शिक्षा मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व के शिक्षा मंत्री अक्सर शिक्षकों को प्रताड़ित करने में काफी रुचि लेते थे और शिक्षकों पर अनावश्यक टिप्पणी करना अपना कर्तव्य समझते थे , लेकिन नवनियुक्त शिक्षामंत्री श्री विजय कुमार चौधरी उम्दा व्यक्तित्व वाले कुशल राजनीतिज्ञ हैं और उनसे शिक्षकों में आशा की नई किरण जगी है । श्री सिंह ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नये शिक्षामंत्री शिक्षा एवं शिक्षक हित में उम्दा कार्य करते हुए शिक्षा की बदहाली दूर करने हर संभव प्रयास करेंगे ।
पताही। जिला परिषद क्षेत्र संख्या - 52 पताही पुर्वी चम्पारण से लगातार तीन वर्षों से क्षेत्र में लोगों की सेवा में करते आ रहे हैं। भावी प्रत्याशी अमित कुमार चौहान गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किए जिसमें मुख्य रुप से सुगापीपर , गुजरौल , पदुमकेर , गोनाही, खैड़ीपाकर , लहसनीया, बेतौना , आदी गॉंवों में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसे त्वरित नीदान हेतू आशवासन दिया।
