बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनी मंडल पंचायत के वार्ड नंबर 3 से दीपक पटेल ने सिम्मी खातून से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया जिस में सिम्मी खातून ने बताया कि वे बीड़ी बनाने का काम बचपन से कर रही हैं, और ये काम उनका खानदानी है। उन्होंने बताया की पहले बीड़ी बनाने का 30 रुपया मिलता था और अब 35 रुपया मिलता है। उनके दो बच्चें हैं और और घर में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है और बैंक से भी कोई लाभ नहीं मिलता है ,उनको बहुत परेशानी होती है उनको कोई सरकारी लाभ भी नहीं मिला है।