शिक्षा मंत्री का बयान स्वागत योग्य । शिवहर-नवनियुक्त शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के बयान का शिक्षक न्याय मोर्चा ने जोरदार स्वागत किया है । मोर्चा के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के लिए बेहतर माहौल बनाने की बातें कही है , जो स्वागत योग्य है और यह शिक्षकों को प्रोत्साहित करनेवाला है । शिक्षामंत्री का यह कहना कि शिक्षकों की समस्याओं की चिंता वे स्वयं करेंगे और शिक्षकों को न्यायालय नहीं जाना पड़ेगा । वास्तव में यह एक अच्छी पहल है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।उन्होंने शिक्षा मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व के शिक्षा मंत्री अक्सर शिक्षकों को प्रताड़ित करने में काफी रुचि लेते थे और शिक्षकों पर अनावश्यक टिप्पणी करना अपना कर्तव्य समझते थे , लेकिन नवनियुक्त शिक्षामंत्री श्री विजय कुमार चौधरी उम्दा व्यक्तित्व वाले कुशल राजनीतिज्ञ हैं और उनसे शिक्षकों में आशा की नई किरण जगी है । श्री सिंह ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नये शिक्षामंत्री शिक्षा एवं शिक्षक हित में उम्दा कार्य करते हुए शिक्षा की बदहाली दूर करने हर संभव प्रयास करेंगे ।
