*अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न* ---------------------------------- शिवहर-----अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार से संबंधित अपराधों के निवारण ,रोकथाम के लिए एवं ऐसे अपराधों के लिए विशेष न्यायालय तथा पीड़ित व्यक्तियों को राहत एवं पुनर्वास के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं संशोधन अधिनियम 2015 एवं 16 के संबंध में सभी सदस्यों को विस्तार से बताया गया। थानाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति पिपराढी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021 में अभी तक ही एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें मुआवजा राशि भुगतान हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020 में कुल 22 मामले दर्ज किया गया था जिसमें मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी लालदेव राम ,थाना अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं सदस्य रमाकांत राम चिकनौटा, राजदा खातून गढ़वा, रोशन आना सरसौला इत्यादि उपस्थित थे।
