नरकटियागंज बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद वीकल ने अनुमंडलीय अस्पताल के पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में आयोग के सदस्य को देखकर चिकित्सकों समेत कर्मियो में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।वही,आंगण बाड़ी केंद्र तथा जन वितरण दुकानों की स्वयं जांच पड़ताल किया और अनियमितता होने पर फटकार भी लगाया.इस दौरान कुपोषित बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोताही होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत पर कार्रवाई तय है।अस्पताल पहुंचे आयोग सदस्य ने चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली और सीधे दूसरी मंजिल पर स्थित पुनर्वास केंद्र में पहुंच गए।पुनर्वास केंद्र में उन्होंने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की बारी बारी से जानकारी ली और वहा मौजूद चिकित्सकों व कर्मियो से पूछताछ भी की। पश्चिमी चम्पारण में यह उनका पहला दौरा है और वे अपने कार्यकर्ताओ की मदद से बरती जाने वाली अनियमितता की जानकारी ले रहे है।आयोग चेयर मैन ने कहा कि व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है।अस्पताल जांच के बाद आयोग के चेयर मैन सीधे गौनाहा क्षेत्र की ओर रवाना हो गए। आयोग के चेयर मैन विद्यानंद वीकल ने बताया कि आयोग का चेयर मैन बनाए जाने के बाद वे अस्पताल समेत आंगन बाड़ी केंद्र तथा जन वितरण दुकानों की स्वयं जांच पड़ताल कर रहे हैं ताकि लोगो को दी जाने वाली सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सके।इस मौके पर अस्पताल प्रभारी सुधीर कुमार, जदयू नेता अरविंद मणि तिवारी उर्फ रिंटू,मनान अंसारी,बबलू श्रीवास्तव, दिवाकर प्रसाद सिंह व अन्य मौजूद रहे।
