मोतिहारी:- आईटीआई एनसीसी मोतिहारी के द्वारा पुलवामा अटैक को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया । जिसका नेतृत्व करते हुए कम्पनी के ए.न. ओ लेफ्टिनेंट संजय विश्वकर्मा ने बताया कि आज का दिन सन 2019 से ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन पुलवामा मे हमारे देश के 44 वीर जवान अपने देश के प्रति शहीद हो गए थे ।। वहीं कंपनी के अंडर ऑफिसर सक्षम श्रीवास्तव ने बताया कि दिन था गुरुवार , तारीख 14 फरवरी 2019 यानी वेलेंटाइन डे और समय करीब दोपहर के 3:30 ।जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था। सामान्य दिन की तरह ही उस दिन भी सीआरपीएफ के वाहनों का काफिला अपनी धुन में जा रहा था। हालांकि, घाटी में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए काफिले में चल रहे सभी सुरक्षाकर्मी सतर्क थे। सड़क पर उस दिन भी सामान्य आवाजाही थी। सीआरपीएफ का काफिला पुलवामा पहुंचा ही था, तभी सड़क के दूसरे साइड से सामने से आ रही एक कार ने सीआरपीएफ के काफिले के साथ चल रहे वाहन में टक्‍कर मार दी। जैसे ही सामने से आ रही एसयूवी काफिले से टकराई और जब तक सीआरपीएफ के जवान कुछ समझ पाते तब तक विस्फोटकों से लदी इस कार ने ऐसा धमाका किया, जिससे पूरा देश दहल उठा। 14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में काला दिन साबित हो गया।