नरकटियागंज: सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में एसडीएम साहिला हीर ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से अनुपालन करना है. साथ ही पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. रात्रि दस बजे के बाद किसी भी प्रकार का शोर शराबा पंडालों में नहीं होगा. अगर ऐसा किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.उन्होंने बताया कि पूजा के लिए सभी समिति सदस्य को अनुमति लेनी होगी और रूट चार्ट के अनुसार ही प्रतिमाओं का विसर्जन होगा. एसडीपीओ कुंदन कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पूजा पंडालों में ङीजे बजाने की सूचना पर डीजे जब्त करते हुए उसके संचालक समेत पूजा समिति के सदस्यों पर कानुनी कारवाई की जाएगी. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस कुमार अनुराग, डीसीएलआर अजय कुमार, बीडीओ सतीश कुमार , नप सभापति राधेश्याम तिवारी,वर्मा प्रसाद,कन्हैया अग्रवाल,राजेश जायसवाल,बिट्टू जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे.
