पताही में फायरिंग कर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन, दो पिस्टल,एक कट्टा,सात गोली व चार खोखे के साथ दबोचा,जिसके पास 97 हजार नकदी व सफारी गाड़ी बरामद हुआ है.एसपी के निर्देश पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी बदमाश को पकड़ा गया.इसको लेकर एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिये घटना को अंजाम दिया था. पकड़ज गये सभी बदमाश चकिया थाना क्षेत्र के है.जिसमे चकिया औझा टोला के गोविन्द कुमार, बड़ा चकिया के अविनाश कुमार, कुंअवा के आदित्य कुमार व अहिरौलिया के सोनू आलम शामिल है.
*पुलिस सप्ताह के अवसर पर लोग का आयोजन* --------------------------------- शिवहर----पुलिस सप्ताह के अवसर पर पिपराही थाना की ओर से दौड़ का हुआ आयोजन। पिपराही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार व अनुसूचित जाति एवं जनजाति थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार महतो सहित बहुत सारे युवा ने लिया भाग।
*महंगाई चरम पर , जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहा* सब्जी के जायका बदल रहा, तो पेट्रोल का दाम बढ़ने से महंगाई आसमान पर -------------------------------------- शिवहर-----भारत में महंगाई दर भारतीय बाजारों में महंगाई को दर्शाती है। देश के साथ शिवहर में भी महंगाई के चपेट में आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।रोजमर्रा में उपयोग होने वाला दैनिक सामानों की कीमत आसमान छूने से गरीबों एवं दैनिक मजदूरी करने वाले के साथ-साथ मध्यमवर्गीय परिवार की स्थिति भयावह हो गई है। दिन पर दिन पेट्रोल का दाम बढ़ने से मंहगाई दिन दुगनी रात चौगुनी की तरफ बढ़ रहा है वहीं सब्जियों के दाम आसमान पर होने से सब्जी के जायका बदल रहे हैं। एक आम जन में बताया है कि महंगाई के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार उतना ही दोषी है जितना जले पर नमक छिड़कना। आखिर मंहगाई पर कब अंकुश लगेगा। गौरतलब हो कि पेट्रोल की कीमत 95 रूपये प्रति लीटर के करीब है, पेट्रोल- डीजल की कीमत बढ़ने के कारण सभी सामानों के दाम आसमान पर है। 14.2 किलोग्राम गैस की कीमत 892 50 पैसा हो गया है। इससे पहले इसकी कीमत 867 50 पैसे थी। वहीं 19 किलोग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1713 रुपए है। जबकि सब्जियों को जायका बदलने में सरसों तेल एवं रिफाइंड तेल भी 150 प्रति लीटर पार हो गया है। वही सब्जियों में स्वाद बदलने के लिए प्याज भी आज 65 प्रति किलो तथा नया प्याज 55 प्रति किलो की दर से बिक रहा है। जबकि सदाबहार सब्जी आलू भी 25 से ऊपर बिक रहे हैं।जबकि इस समय आलू एवं प्याज का खेती से उपजने का मौसम है। हरी सब्जी की महंगाई भी चरम पर है। यही नहीं साधारण सा चावल भी 50 प्रति किलो की दर से बिक रहा है। यानी हर चीजों की कीमतें दोगुनी हो रही है अगर आप फल सब्जियों या किराने के सामान खरीदते हैं तो काफी भुगतान करना पड़ेगा । दाल, फल और सब्जियों के बढ़ते दाम चिंता का कारण बन गए हैं। 1947 के बाद भारत की अर्थव्यवस्था तकनीकी मंदी में प्रवेश कर रहा है जबकि खाद्य मुद्रास्फीति की समस्या जितनी दिख रही है उससे कहा कहीं ज्यादा बढी है। मांस मछलियों की बात करें तो कोई भी अच्छी मछली 250 रूपये से ऊपर है। जबकि मटन 600 प्रति किलो की दर से बिक रहा है। ऐसे में गरीब व मजदूर जो 300 की दिहाड़ी पर काम कर जीवन यापन करते हैं उनके लिए मौजूदा हालात बद से बदतर है। मध्यम वर्गीय परिवार भी मंहगाई की चपेट में है। ऐसे में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को तीन महंगाई के दौर से जीवन गुजारना टेढी खीर साबित हो रही है।
पुरनहिया (शिवहर) 15 लीटर तारी के साथ विक्रेता गिरफ्तार
*तंबाकू नियंत्रण को लेकर डीएम , डीडीसी ने की बैठक* ---------------------------------- शिवहर-----स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर की अध्यक्षता में बैठक की गई है ।बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज सहित संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद है। बैठक में आम जनता के बीच तंबाकू के इस्तेमाल के हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरूक करने को लेकर बैठक में पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है तथा तंबाकू के नियंत्रण को लेकर तंबाकू नियंत्रण कानून को भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्थित तंबाकू नियंत्रण सेल (एनटीसीसी )के तहत लागू विभिन्न गतिविधियों की समग्र नीति बनाने, नियोजन, कार्यान्वयन , मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन के लिए उत्तरदायी बताया है। डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा है कि भारत सरकार 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कई उद्देश्य के साथ वर्ष 2007 एवं 08 में प्रारंभ किया गया तंबाकू के उपयोग के नुकसानदायक प्रभाव तथा तंबाकू नियंत्रण कानून के बारे में व्यापक जागरूक करने को लेकर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर निर्देशित किया है । जबकि उप विकास आयुक्त विशाल राज्य में ग्राम स्तरीय गतिविधियों के लिए पंचायती राज संस्थाओं केसाथ समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण करने पर बल दिया है वहीं जिला स्तर पर फार्माकोलॉजी कलउपचार सुविधाओं के उपचार सहित निवारण सुविधाओं की स्थापना करने एवं उन्हें सुदृढ़ बनाने पर बल दिया है।
पुरनहिया (शिवहर) स्वतंत्रता सेनानी बुजुर्ग महिला का निधन
*प्रस्तावित स्टेडियम का एसडीएम ने किया निरीक्षण* --------------------------------- शिवहर-----एसडीएम मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने स्टेडियम निर्माण स्थल का किया निरीक्षण। अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्टेडियम निर्माण के लिए कई पहलू पर जांच किया है। अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने प्रस्तावित स्टेडियम के लिए तरियानी प्रखंड के गोकुल जगत उच्च विद्यालय नरवारा एवं पुरनहिया प्रखंड के सोनोल सुलतान उच्च विद्यालय के परिसर में स्टेडियम निर्माण हेतु प्रस्ताविक भूमि का निरीक्षण किया है। एसडीएम इश्तेयाक अली अंसारी ने दिए कई दिशा निर्देश, निरीक्षण के दौरान शिवहर कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल सहायक अभियंता व सीओ मौजूद थे।
*दिव्यांग को मिला ट्राई साइकिल* ---------------------------------- शिवहर-----शिवहर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा एक दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल दिया गया है। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग महिला ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी का गुणगान की है।
*सीएमआर प्राप्ति केंद्र के पलदारो ने व्यवस्था को लेकर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया* --------------------------------- शिवहर-----बिहार स्टेट फूड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के शिवहर स्थित गोदाम पर कार्यरत पलदारो के द्वारा गोदाम के विधि व्यवस्था तथा कुछव्यवस्था को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया है। पलदार हरेंद्र राम, गणेश शाह, राकेश पासवान ,बच्चू बैठा, अनिल पासवान ,चंदन साह, शंकर पासवान ,नरेश पासवान, मनोज पासवान, हरिओम पासवान ,मोहन राय, अच्छेलाल राय सहित 20 पलदारो ने सीएमआर प्राप्ति केंद्र शिवहर पर वहां के कुव्यवस्था से क्षुब्ध होकर रोष प्रदर्शन किया है। पलदारो ने बताया है कि बिहार स्टेट फूड सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड खरीफ विपणन मौसम 2021 एवं 22 सीएमआर प्राप्ति केंद्र शिवहर गोदाम नंबर 1 एवं 2 पर किसी भी प्रकार की पलदारो के लिए सुविधा नहीं है। नहीं शौचालय की व्यवस्था है, ना गोदाम के चारों तरफ चारदीवारी है। और ना ही पीने की पानी की व्यवस्था तथा सड़क गड्ढा नुमा हो चुका है जिससे आए दिन खतरा बना हुआ रहता है। गोदाम के बाउंड्री नहीं होने के कारण बाहर के लोग आकर गोदाम के आसपास शौचालय करके चले जाते हैं जिस कारण यहां गंदगी का माहौल रहता है। तथा पानी पीने के लिए दूसरे जगह जाना पड़ता है। पलदारो ने बताया है कि अगर यहां की सड़क मरम्मती नहीं की जाएगी तथा बाउंड्री नहीं किया जाएगा एवं पानी की व्यवस्था नहीं की जाएगी तो शीघ्र ही सभी 20 सीएमआर प्राप्ति केंद्र पर कार्यरत पलदारो के द्वारा हड़ताल किया जाएगा।
सीतामढ़ी जिले में शराब माफियाओं के द्वारा आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जिले में शराब तस्करों के हौसले इस तरह बढ़े हुए हैं कि उन्होंने एक दरोगा और चौकीदार को गोली मार दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
