*भवनटोली से 15 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद* ------------------------------- शिवहर---नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, छापामारी के दौरान 15 लीटर अर्धनिर्मित शराब हुआ बरामद। शराब कारोबारी हुआ फरार, वही शराब बनाने की समान को पुलिस ने बरामद किया है, शिवहर के बभनटोली में किया गया कार्रवाई, इस खबर की जानकारी नगर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने दी है।
*शिवहर के हर छोटे बड़े मुद्दे को सदन में उठाते रहेंगे___ विधायक चेतन आनंद* शिवहर सीतामढ़ी मोतिहारी भाया शिवहर को रेल लाइन से जोड़ने तथा जनहित के मद्देनजर बागमती नदी पर खोरी पाकर पुल, छोटा जिला त्वरित विकास के तर्ज पर पकरीदयाल और ढाका अनुमंडल को मिलाकर ढाका को जिला बनाने एवं धनुका ग्रुप द्वारा नुकसान का हवाला देकर रीगा चीनी मिल को अचानक बंद किए जाने जैसे मुद्दों को बिहार विधान सभा भवन में उठा चुके शिवहर विधायक चेतन आनंद ने कहा है कि जिले के हर छोटी से छोटी तथा बड़ी मुद्दों को हम हमेशा उठाकर जिले की विकास करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करते रहेंगे। महागठबंधन के नेताओं ने युवा विधायक चेतन आनंद की सदन में आवाज उठाने तथा क्षेत्र के बारे में चिंतित होने को लेकर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार शिवहर का सही अर्थों में एक सच्चा प्रतिनिधि मिला है। नेताओं ने आगे कहा है कि सदन में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण और उप मुख्यमंत्री द्वारा पेश बिहार बजट के बाद शेष बचे दिनों में लगातार लोकहित के 5 दिनों में सवाल उठाकर विधायक चेतन आनंद ने सदन के नए सदस्यों के सामने एक नया मिसाल कायम किया है महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नेताओं ने उनके संसदीय कैरियर की शानदार शुरुआत के लिए शिवहर वासियों और महागठबंधन की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि चेतन आनंद अपने पिता की तरह से शिवहर की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जिला में इस बाबत राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक अहमद खान , प्रदेश नेता दीपू वर्मा, बबलू खां राम एकवाल राय क्रांति,कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, सीपीआई जिलाध्यक्ष शत्रुघन सहानी, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के महंत शंभू नारायण दास, गणेश सिंह ,संजीव सिंह पप्पू जिलाध्यक्ष फ्रेंडस अॉफ आनंद आदि ने बधाई दी है।
बैरिया पंचायत सेवक की मनमानी से आपत्ति के बावजूद भी सुधार नहीं शिवहर---खुशबू कुमारी (भीएलडब्ल्यू )पिपराढी जो बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 की निवासी है परंतु किसी कारणवश वार्ड नंबर 4 के बदले वार्ड नंबर 5 में नाम वोटर लिस्ट पर कर दिया गया है इस बाबत खुशबू कुमारी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए अपनी मूल वार्ड नंबर 4 में नाम दर्ज कराने को लेकर भटक रही है।इस बाबत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरनहिया को एक आवेदन देकर बताया है कि ग्राम आसोपुर पंचायत बैरिया वार्ड नंबर 4 में मेरा नाम जोड़ने की मांग की गई है साथ ही बताया गया है कि इस बाबत आपत्ति किए जाने के बावजूद आपत्ति पर कार्य नहीं होने किया जा रहा है।खुशबू कुमारी आवेदन कर्ता ने बताया है कि बैरिया पंचायत सेवक अशोक कुमार सिंह की मनमानी से ऐसे कई परिवारों को जो वार्ड नंबर 4 की निवासी है वैसे दर्जनों लोगों को वार्ड नंबर 4 से 3 एवं 5 में कर दिया गया है।
हरसिद्धि। हरसिद्धि पकड़िया के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई।
मोतिहारी: चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरैया अंचल कार्यालय में सत्यनारायण सहनी , यादोलाल सहनी , रीता देवी, शोभा देवी , साहित्य अन्य अगिन पीड़ितों को विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता के द्वारा चेक वितरण किया गया। चंदन पटेल, विकास कुमार, यूवा मोर्चा मंडल पताही के महामंत्री टुनटुन कुमार गुप्ता, यूवा मोर्चा मंडल पताही के महामंत्री -रवि कुमार साह, यूवा मोर्चा मंडल पताही के आईटी सेल राजा कुमार साह, पंचायत अध्यक्ष मोदी लाल साह बीजेपी के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीतामढ़ी पहुँचे कई मंत्री,खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह,विज्ञान एवं प्रोधगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत कई पहुँचे,विधान पार्षद देवेशचन्द्र ठाकुर ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत,थोड़ी देर में डुमरीकला में शहीद सुशील सिंह के प्रतिमा का किया जाएगा अनावरण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सीतामढी ईकाई फील्ड आउटरीच ब्यूरो की तरफ से कोविड टीकाकरण अभियान के मद्देनजर हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित विषय पर गुरुवार को वेबीनार का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सुरक्षित और संस्थागत प्रसव परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं नियमित टीकाकरण की दी गई जानकारी। इसके साथ ही ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज.25/2/2021. को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का स्वागत चंपारण के पवित्र धरती मोतिहारी में जिला अल्पसंख्यक के अध्यक्ष शहजाद खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू के पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में जदयू को चाहने वाले भी शामिल रहे। आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में ढाका के सपही गांव के नवयुवक क्रांतिकारी अरमान बशीर और ढाका के सत्याग्रह के संपादक कमरे आलम निर्दोष लाखों की भीड़ में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई हम सभी लोग बधाई देते हैं और उम्मीद रखते हैं संगठन को मजबूत रखने में इनकी अहम भूमिका रहेगी। ज्याउल हक़ ढाका प्रखंड अध्यक्ष जदयू (अल्प संख्यक)
