बैरिया पंचायत सेवक की मनमानी से आपत्ति के बावजूद भी सुधार नहीं शिवहर---खुशबू कुमारी (भीएलडब्ल्यू )पिपराढी जो बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 की निवासी है परंतु किसी कारणवश वार्ड नंबर 4 के बदले वार्ड नंबर 5 में नाम वोटर लिस्ट पर कर दिया गया है इस बाबत खुशबू कुमारी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए अपनी मूल वार्ड नंबर 4 में नाम दर्ज कराने को लेकर भटक रही है।इस बाबत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरनहिया को एक आवेदन देकर बताया है कि ग्राम आसोपुर पंचायत बैरिया वार्ड नंबर 4 में मेरा नाम जोड़ने की मांग की गई है साथ ही बताया गया है कि इस बाबत आपत्ति किए जाने के बावजूद आपत्ति पर कार्य नहीं होने किया जा रहा है।खुशबू कुमारी आवेदन कर्ता ने बताया है कि बैरिया पंचायत सेवक अशोक कुमार सिंह की मनमानी से ऐसे कई परिवारों को जो वार्ड नंबर 4 की निवासी है वैसे दर्जनों लोगों को वार्ड नंबर 4 से 3 एवं 5 में कर दिया गया है।