पुरनहिया शिवहर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

पुरनहिया शिवहर 5 लीटर जुलाई शराब के साथ कारोबारी वार्ड सदस्य गिरफ्तार

पुरनहिया शिवहर 19 बोतल देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार।

*232 लाभुकों को दिया गया प्रोत्साहन राशि* ------------------------------- शिवहर---- प्रखंड परिसर में शिविर के माध्यम से 232 लाभुकों को बीडीओ ने दिया प्रोत्साहन राशि। स्वच्छता के तहत शौचालय निर्माण करवा लिए 232 लाभुकों को शिविर के माध्यम से बीडीओ राकेश कुमार ने दिया प्रोत्साहन राशि। मौके पर स्वच्छता के निहाल कुमार व अन्य मौजूद।

जेल के सभी 14 वार्डों में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई छापेमारी शिवहर----पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती के नेतृत्व में आज अहले सुबह मंडल कारा शिवहर में छापेमारी की गई है।तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामान को बरामद नहीं किया गया है। सहायक जेलर आलोक कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती, अपर समाहर्ता शंभू शरण, एसडीपीओ शिवहर, शिवहर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद सहित जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष , महिला पुलिस एवं अन्य पुलिसकर्मी छापेमारी में मौजूद थे। सहायक जेलर श्री सिंह ने बताया है कि मंडल कारा के सभी 14 वार्डों में गहन छापेमारी की गई है। आज सुबह 5:30 बजे से छापेमारी की गई तकरीबन 2 घंटे तक छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी नहीं की गई है।

*सांसद रमा देवी ने 1,11,000 का चेक श्री राम मंदिर निर्माण हेतु दिया*शिवहर---- शिवहर सांसद रमा देवी ने विगत दिनों श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण हेतु राम मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति शिवहर को समर्पण निधि के रूप में 1,11,000 रुपए की चेक समर्पण किया गया है। जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, संरक्षक राकेश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि शिवहर राजेश कुमार उर्फ राजू गुप्ता ने बताया है कि सांसद रमा देवी के द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण हेतु सबसे बड़ी रकम 1,11,000 का चेक भेंट किया है।

मोतिहारी में हुआ दस लाख रुपये की लूट, भारत फाइनेंस के कार्यालय में हुई लूट की घटना। मोतिहारी पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के भारत फाइनेंस के कार्यालय में हुआ लूट, लूट में दस लाख रुपये लूट की खबर सामने आई है घटना आज सुबह सुबह 8:30 बजे की है, लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा घटना स्थल पर पहुचें

*मध्यमा परीक्षा- जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र कुशहर हाई स्कूल में शुरू* --------------------------------------- शिवहर----बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड पटना द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा 2020 एवं वर्ष- 2021 आज दिनांक-03-03-2021 से दिनांक06-03-2021 तक जिला के एकमात्र केंद्र श्री राम खेलावन जंगी उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशहर पर आयोजित है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष कोविड-19 के कारण परीक्षा आयोजित नहीं होने की स्थिति में संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष-2020 एवं 2021 की परीक्षा एकसाथ आयोजित की गई है। इस परीक्षा में वर्ष-2020 एवं 2021 के कुल -136 छात्र/छात्राएं शामिल होंगे। जिला प्रशासन स्तर से परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। परीक्षा कदाचार मुक्त हो इस बाबत जिला प्रशासन की तरफ से सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल एवं अरूणा कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तरियानी को एस्टैटिक दंडाधिकारी बनाया गया है। वही गस्ती दंडाधिकारी के रूप में सत्येंद्र झा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूरनहियाएवं पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार तरियानी को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में सुभाष राम जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,तथा उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक हरिमोहन प्रसाद गुप्ता शिवहर थाना को प्रतिनियुक्त किया गया है

*बिजली विभाग के लापरवाही से उपभोक्ता हुए गोलबंद* शिवहर-----तरियानी प्रखंड क़े सोनवरसा गाँव मे रालोसपा नेता सह बेलसंड विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग की लापरवाही क़े खिलाफ उपभोक्ताओ को गोलबंद किया है। बिजली विभाग क़े कर्मी दलित एवं अति पिछड़े समाज क़े गरीब लोगों से बिजली बिल क़े नाम पर राशि उगाही कर सादा कागज पर पावती दिया जा रहा है,जिसके खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलम्ब धोखाधरी का मामला दर्ज कर करवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने इस धोखाधड़ी की शिकायत बिजली विभाग क़े प्रधान सचिव तथा पुलिस प्रशासन से भी की है । पूर्व मुखिया दिनेश गुप्ता क़े नेतृत्व मे ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों क़े एक प्रतिनिधि मण्डल जिला प्रशासन को इस धांधली से अवगत कराया है।

*एईएस-चमकी पर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण* ------------------------------------ एईएस-चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर उठाए जाने वाले प्रभावी कदम को लेकर विचार-विमर्श ------------------------------------- शिवहर-----जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चमकी बुखार से लड़ने के लिए कमर कस ली है। सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आशा, एएनएम, ग्रामीण चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ समेत ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में जेई एवं एईएस को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एईएस/चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विगत वर्ष किए गए कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया। *ग्रामीण चिकित्सकों की मदद ली जाएगी* ---------- सिविल सर्जन डॉ सिंह ने कहा कि गर्मी में बच्चों के लिए जानलेवा एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम से बचाव के लिए ग्रामीण चिकित्सकों की मदद ली जाएगी। उनको भी प्रशिक्षण मिलेगा। हर गांव में ग्रामीण चिकित्सक सक्रिय हैं । अधिकांश मरीज की पहली जानकारी उनको होती है। अगर वह लक्षण देखते रेफर कर दें तो बच्चों की मौत का ग्राफ कम होगा। बच्चों को बचाने की रणनीति एईएस से मौत की दर कम हो इसके लिए आशा, एएनएम, ग्रामीण चिकित्सकों को जागरूक व प्रशिक्षित किया जा रहा है। पीएचसी तक तय मानक के मुताबिक दवा व उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ कामेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ इस बार यूनिसेफ व अन्य संस्था की टीम बीमारी के बचाव में सहयोग कर रही है। बीमारी की रोकथाम के लिए संयुक्त अभियान की योजना बनी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभाग से समन्वय बनाया है। ये टीम अपने-अपने स्तर से जागरूकता अभियान चला रही है और आगे शोध में सहयोग करेगी। *जमीनी स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान* ------------------------- सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, आशा कार्यकर्ता तथा विकास मित्र घर-घर घूम जागरूकता फैलाएंगे। जागरूकता के लिए लोगों को माइकिंग कराकर प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। ताकि एईएस और जेई के मरीज के संबंध में ससमय सूचना मिल सके और उसका समुचित इलाज हो सके। *तेज बुखार व चमकी आना प्रमुख लक्षण* ---------------------------- जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ कामेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि एईएस या चमकी बुखार को बीमारी का छाता कह सकते हैं। इसके लक्षण जैसी कई बीमारियां होती हैं। इसका कारण अभी तक पता नहीं। इसके मुख्य कारण गर्मी, नमी व कुपोषण सामने आए हैं। जब गर्मी 36 से 40 डिग्री व नमी 70 से 80 फीसद के बीच हो तो इसका कहर शुरू होता है। बीमारी का लक्षण तेज बुखार व चमकी आना है, इसलए इसे चमकी बुखार कहते हैं। इसमें बच्चा देखते-देखते बेहोश हो जाता है।