अज्ञात शव मिलने से इलाके में फैला सनसनी शिवहर- श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के जहांगीर पुर गांव के सरेह में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पाकर श्यामपुर भटहां थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाये एवं अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के पास से एक कलम बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हुआ है।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ शिवहर-आज दिनांक 05-03-2021 से जिला के एकमात्र श्री राम खेलावन जंगी उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशहर पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हो गया है।जिला प्रशासन स्तर से मूल्यांकन केंद्र की सुरक्षा हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मूल्यांकन केंद्र के अन्दर की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु मूल्यांकन केंद्र निदेशक एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी की निगरानी में CCTV कैमरा की व्यवस्था की गई है।
Transcript Unavailable.
शिवहर -----पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कोरोना वायरस की जांच लैब टेक्नीशियन प्रवीण कुमार गुप्ता के द्वारा की गई। बताया गया की आज कुल 79 लोगों का कोविड-19 का जांच किया गया है ,R.T.P.C.R. के तहत 68 लोगों का जांच किया गया है जिसका सैंपल पटना भेजा गया है। टूर नेट के तहत 10 लोगों का सैंपल जांच सदर हॉस्पिटल शिवहर भेजा गया है। रैपिड एंटीजन कीट के द्वारा 1 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया है जो स्वस्थ पाए गए हैं।
पताही प्रखंड के महामदा गाँव मे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजित जिसमें फाइनल मैच अझरौलिया बनाम शिकारगंज के बीच खेला गया जिसमे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिकारगंज के टीम ने 20 ओवर में 105 रन स्कोर खड़ा किया लक्ष्य के पिछा करने उतरी अझरौलिया के टीम 17 ओवर में 7 खो कर 106 रन बना कर जीत दर्ज की विजेता टीम अझरौलिया को मैच के मुख्य अतिथि भाजपा युवा जिला मंत्री सह बलुआ जुल्फेकाराबाद पाँचयत के पाँचयत समिति के प्रत्याशी विकश कुमार सिंह ने सिल्ड दिय और आयोजन समिति के सदस्य अभय,कुंदन, ऋषु शार्थक और अभय पावार को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड के बगहा पंचायत निवासी अनीम अंसारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि उनके क्षेत्र में काम करने वाला मुखिया चाहिए।मुखिया जनता को कार्य करके दिखा दे न कि अपने स्वार्थ के लिए जिये। इन्होने यह भी कहा कि वर्तमान में इनके क्षेत्र के मुखिया ने कुछ गाँव का विकास कार्य किया है लेकिन इनके गाँव का विकास नहीं हुआ है। इसलिए इस बार के चुनाव में ऐसा मुखिया चुनेंगे जो विकास कार्य करे
बिहार राज्य के जिला सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड पंचायत कैरवा से दीपक पटेल मोबाइल वाणी के माध्यम से मिंटू सिंह से साक्षात्कार ले रहे है जिसमे वे बता रहे है कि वर्तमान में मुखिया अपनी जेब भरने में लगे है। साथ ही इनका कहना है कि मुखिया ऐसा होना चाहिए जो जनता का सहयोग करे व जनता के दुःख सुख में साथ रहे
बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहिनिमंडल पंचायत से बरगाही कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुखिया वैसा हो जो सरकारी योजना का लाभ दिलाये
सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अपने संबंधित सीडीपीओ से अनुरोध किया गया कि वे आँगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका से नामांकन योग्य 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों की पहचान हेतु सामयिक सहयोग करने के साथ साथ प्रभात फेरी एवं नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवश्यक करवाई शुरू कर दे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नशामुक्त बिहार को लेकर व्यापक जागरूकता हेतु समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार ने रवाना किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
