अज्ञात शव मिलने से इलाके में फैला सनसनी शिवहर- श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के जहांगीर पुर गांव के सरेह में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पाकर श्यामपुर भटहां थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाये एवं अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के पास से एक कलम बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हुआ है।