इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ शिवहर-आज दिनांक 05-03-2021 से जिला के एकमात्र श्री राम खेलावन जंगी उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशहर पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हो गया है।जिला प्रशासन स्तर से मूल्यांकन केंद्र की सुरक्षा हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही मूल्यांकन केंद्र के अन्दर की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु मूल्यांकन केंद्र निदेशक एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी की निगरानी में CCTV कैमरा की व्यवस्था की गई है।