शिवहर -----पिपराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कोरोना वायरस की जांच लैब टेक्नीशियन प्रवीण कुमार गुप्ता के द्वारा की गई। बताया गया की आज कुल 79 लोगों का कोविड-19 का जांच किया गया है ,R.T.P.C.R. के तहत 68 लोगों का जांच किया गया है जिसका सैंपल पटना भेजा गया है। टूर नेट के तहत 10 लोगों का सैंपल जांच सदर हॉस्पिटल शिवहर भेजा गया है। रैपिड एंटीजन कीट के द्वारा 1 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया है जो स्वस्थ पाए गए हैं।