*तंबाकू नियंत्रण को लेकर डीएम , डीडीसी ने की बैठक* ---------------------------------- शिवहर-----स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य को जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर की अध्यक्षता में बैठक की गई है ।बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज सहित संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद है। बैठक में आम जनता के बीच तंबाकू के इस्तेमाल के हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरूक करने को लेकर बैठक में पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है तथा तंबाकू के नियंत्रण को लेकर तंबाकू नियंत्रण कानून को भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। जिला पदाधिकारी सज्जन राजशेखर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्थित तंबाकू नियंत्रण सेल (एनटीसीसी )के तहत लागू विभिन्न गतिविधियों की समग्र नीति बनाने, नियोजन, कार्यान्वयन , मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन के लिए उत्तरदायी बताया है। डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा है कि भारत सरकार 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान कई उद्देश्य के साथ वर्ष 2007 एवं 08 में प्रारंभ किया गया तंबाकू के उपयोग के नुकसानदायक प्रभाव तथा तंबाकू नियंत्रण कानून के बारे में व्यापक जागरूक करने को लेकर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर निर्देशित किया है । जबकि उप विकास आयुक्त विशाल राज्य में ग्राम स्तरीय गतिविधियों के लिए पंचायती राज संस्थाओं केसाथ समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण करने पर बल दिया है वहीं जिला स्तर पर फार्माकोलॉजी कलउपचार सुविधाओं के उपचार सहित निवारण सुविधाओं की स्थापना करने एवं उन्हें सुदृढ़ बनाने पर बल दिया है।