मोतिहारी,जिला के पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव में सोमवार एक 55 वर्षीय शिवजी मंडल करंट के चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन द्वारा बताया गया कि शाम के 3:00 बजे चपा कल पर पानी भरने गया था चापाकल में लगे मोटर में सप्लाई की गई बिजली की शॉर्ट सर्किट के चपेट में आने के कारण गीर पड़ा जिसे कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो गिर पड़ा था ।शोरगुल होने के बाद इकट्ठा हुए लोगों के द्वारा मोटर का स्विच ऑफ किया गया और । इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मृतक पताही पंचायत के परसौनी कपूर गांव के निवासी शिवजी मंडल बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो जाने की सूचना मिली है। सूचना पर पहुंचे ASI श्याम नन्दन दासने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए एवं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया।