purnahiya news

कारोना संक्रमण के बीच लोगों को मलेरिया से बचाव को जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह तत्पर है। इससे बचाव के लिए विभाग के द्वारा सभी पीएचसी में क्लोरोक्वीन दवाईंया, मलेरिया किट, री एजेंट की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गयी है। ये बातें जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि भारत में 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण को लेकर हम एक जगह एकत्रित तो नहीं हो रहे। पर लोगों को सोशल मीडिया, पंपलेट और अन्य माध्यमों से लोगों तक मलेरिया से बचने के लिए संदेश दे रहे हैं। यद्यपि उत्तर बिहार मलेरिया का प्रकोप उस तरह का नहीं है जिस तरह दक्षिण बिहार के पांच जिले प्रभवित हैं। फिर भी एहतियातन विभाग मलेरिया से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। इसे लेकर हमारी तैयारी भी पूरी है। प्रत्येक पीएचसी में मलेरिया के कारण लक्षण से संबंधित पर्चे भी बांट दिये गये हैं। संक्रामक रोग है मलेरिया: मलेरिया रोग भी संक्रामक रोग की श्रेणी में आता है। यह मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। इसके काटने से प्लाज्मोडियम नाम का परजीवी मनुष्य के अंदर प्रवेश कर जाता है। इस बीमारी से बचने का सबसे बेहतर उपाय है सफाई। इसलिए कोविड को लेकर भी अभी गांव से लेकर शहर तक सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।

सोनपुर -स्व-विरेन्द्र प्रसाद वर्मा के द्वित्तीय पुण्यतिथि मनायी गयी सोनपुर--सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया व मानव अधिकार सरक्षंण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष का शनिवार को उनके आवास पर दुतीय पुण्यतिथि पर सभी ग्रामवासियों व सामाजिक कार्यकर्ता ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया । वही कोरेना वायरस जैसी महामारी में सोशल डिस्टेन्स का वेखूबी से पालन करते हुए सभी लोगो ने उनके जीवंत के कार्यो को बखान करते हुए उनके सिद्धांतो को पालन कर समाज के सेवा करने व क्षेत्र के विकास के पथ पर चलने के लिए नौजवानों से वक्ताओ ने की अपील । इस अवसर पर कमाख्या नरायण सिंह ने कहा कि मुखिया जी भले ही उनकी नासवर शरीर नही है लेकिन उनके किये गए विकास के कार्यो व सबके साथ लेकर चलने वाले वैसे महापुरुषों की याद व किये गए कार्यो को सर्वदा याद रहेगी ।वही पंकज परमार ने कहा कि वर्मा जी कुछ अधूरे कार्यो को उन्होंने छोड़कर चले गए लेकिन उस कार्यो को हमलोग नही कर पाए अगर वे रहते तो निश्चित ही सफल होती । उन्होंने 40 वर्षों तक पंचायत के प्रतिनिधित्व किये लेकिन वे सदैव सामाजिक कार्यो व दुसरो को मददगार साबित होते रहे लेकिन वे आज तक अपने जीवनकाल में अपना विकसित नही कर पाए ऐसे होनहारों को हमलोगों ने खो दिया जिसकी भरपायी असंभव है ।वही डॉक्टर रंजीत सिंह ने कहा कि आज हम सभी लोग बड़ी दुःख के साथ कहना पर रहा है कि उनके मृत्यु के दो साल हो गए लेकिन उनकी प्रतिभा नही लग पाया यह शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं । इस अवसर पर उपस्थित रहे पंकज परमार , सत्यप्रकाश सिंह,अमरजीत सिंह, कमाख्या नरायण सिंह,संजीत कुमार( पत्रकार), डॉक्टर रंजीत , राजीव कुमार श्रीवास्तव , बिद्या सिंह , राजीव सिंह, राजेश्वर सिंह ,पशुराम साह के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।

*बिहार में और भी सख्त होगा लॉकडाउन, पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से दिया गया आदेश* कोराना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन पर है. लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है. बावजूद इसके कुछ लोग लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं. हर दिन उल्लंघन के कई मामले सामने आ रहे हैं. ऐसी स्थिति में पटना समेत सभी जिलों की पुलिस को हेडक्वार्टर की तरफ से लॉकडाउन को और भी सख्त तरीके से लागू कराने का आदेश दे दिया गया है. अगर कोई व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो कानून के तहत उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. दरअसल, बुधवार को एडीजी हेडक्वार्टर जितेंद्र कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर के एसएसपी समेत सभी जिलों के एसपी से मुखातिब हुए. अब तक के लॉकडाउन की स्थिति और इस दरम्यान किए गए कामों का रिव्यू किया. अब संभावना 14 अप्रैल के आगे लॉकडाउन के बढ़ने की है. ऐसी स्थिति में जिलों की पुलिस की तैयारियां कैसी है? इसका भी जायजा लिया गया. साथ ही जिले में एक्टिव क्रिमिनल्स की पहचान कर उनकी लिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया है. एडीजी हेडक्वार्टर ने सारे पुलिस कप्तानों से साफ तौर पर कह दिया है कि लॉकडाउन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए. जिन अफसरों और जवानों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है, वो पूरी तरह से मुस्तैद रहें. किसी प्रकार का रिलैक्शेसन न हो. जरूरत पड़े तो अफसरों और जवानों को शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी पर लगाया जाए. पुलिस अफसरों और जवानों को ड्यूटी के दौरान सवाधानी बरतने को भी कहा गया है. मास्क, ग्लब्स और बचाव के सारे सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. ड्यूटी के दौरान सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए किस तरह से खुद को सावधानी बरतनी है, इसके लिए भी उन्हें ट्रेंड करने को कहा गया है. जिलों के पुलिस हॉस्पिटल में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं. इस बात की भी जानकारी इस रिव्यू मीटिंग में दी गई है.

जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 हटने के करीब तीन महीने बाद मोदी सरकार ने मंगलवार को यूरोपीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को कश्मीर जाने की अनुमति दी है। अपने अनौपचारिक दौरे पर ये प्रतिनिधिमंडल कश्मीर में जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। बेशक यूरोपीय सांसदों की इस कश्मीर यात्रा को सरकार अनौपचारिक बता रही है, लेकिन कश्मीर पर अपने बदलते रुख को लेकर सरकार पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि इसके पहले हाल ही में मोदी सरकार ने अमेरिकी सांसदों के एक दल को कश्मीर जाने की इजाजत नहीं दी थी। वहीं, विपक्ष के नेताओं को भी कश्मीर दौरे के लिए परमिशन नहीं मिली थी। अब यूरोपीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को आज कश्मीर जाने की अनुमति दी गई है। सरकार ने ये फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब पाकिस्तान, तुर्की, मलेशिया जैसे देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठा रहे हैं। बता दें कि आर्टिकल 370 पर फैसले लेने के बाद कश्मीर के कुछ इलाकों में लगातार 84वें दिन तक कई तरह के बैन लगे हैं।  कश्मीर दौरे के लिए इजाजत देने के पीछे सरकार की क्या मंसा रही होगी.? कश्मीर में ऐसे हालत होने के बावजूद क्या सरकार का यह निर्णय सही है..?आप अपने विचार और अनुभव हमारे साथ साझा करें अपने फोन में नंबर 3 दबा कर।अगर यह खबर अच्छी लगी तो लाईक का बटन जरूर दबायें।

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में जवानों के साथ दिवाली मनाई। कहा- सुरक्षा बलों की चौकसी और बहादुरी से ही राष्ट्र सुरक्षित है। -प्रधानमंत्री ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने त्यौहार पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल दिया। -मनोहर लाल ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री बने। -अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी सीरिया में मारा गया है। -प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में उत्साह के साथ मनाया गया। -T20: वॉर्नर की दमदार सेंचुरी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 134 रन से हराया।

हरियाणा में पाँच साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र 'म्हारे सपनों का हरियाणा' पेश कर दिया है। 32 पेज के संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को अहमियत देते हुए हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।संकल्प पत्र भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर और सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पेश किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर अधिक जोर देने के लिए नई तकनीकी पर विचार करने की बात संकल्प पत्र में कही गई है।अंबाला और पंचकूला के आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पतालों की तर्ज पर सभी 22 जिलों में ऐसे ही अस्पताल बनाए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में प्रतियोगिता शुरू होगी। सभी स्कूल आरोही या संस्कृति मॉडल की तर्ज पर होंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गांव तक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग शुरू की जा सकती है।बता दें कि भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए इस बार जनता से सीधा संवाद कर सुझाव मांगे थे। प्रदेशभर से करीब 1.70 लाख सुझाव आए जिन्हें दो हजार श्रेणियों में बांटा गया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में गठित कमेटी ने 200 सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया है। चुनाव के पुर्व तो कई तरह के वादे किये जाते हैं पर चुनाव के बाद होता क्या है इस बात पर विचार कर ही अपना वोट इस्तेमाल करें। आप अपना वोट कैसे इस्तेमाल करते हैं.? किसी को वोट देने के पहले आप किन-किन पहलुओं पर विचार करते हैं.? आप अपने विचार और अनुभव हमारे साथ साझा करें अपने फोन में नंबर 3 दबा कर।अगर यह खबर अच्छी लगी तो लाईक का बटन जरूर दबायें।

सुनिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ख़ास कहानी गप्पू नाच नहीं सकती।

पताही थाना क्षेत्र बखरी गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर धोखाधड़ी मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पताही सीधेश्वरी सेमिनरी उच्च विद्यालय पताही एवं जय प्रभाव प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विधायक लालू प्रसाद गुप्ता बीडीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।