हमेशा से ही सरकारी स्कूलों को लेकर धारणा रही है कि वह पुराने तौर तरीकों से चलते हैं। यही वजह है कि कई अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, ऐसे में हम आपको बताए की एक सरकारी स्कूल ऐसा भी है, जहां रोबोट पढ़ाता है। वह बच्चों को कविता सुनाता है। खेल-खेल में, मनोरंजन के जरिए जटिल शिक्षा को सरल बना देता है, तो आपको यकीन नहीं होगा। राजनांदगांव ब्लॉक का गवर्नमेंट प्रायमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल संसाधनों के मामले में निजी स्कूलों को भी मात दे रहा है। पाठ्यक्रम को रोचक और सरल बनाने के लिए यहां के दो शिक्षकों ने खुद के खर्च पर एक रोबोट तैयार किया है। इससे बच्चे अब खेल-खेल में पढ़ाई करते हैं।बच्चों में पढ़ाई के प्रति ललक पैदा करने के लिए यह नवाचार स्कूल के शिक्षक उर्वशी ठाकुर और अनीश कुरैशी ने किया है।रोजाना कक्षा की शुरुआत रोबोट के सुनाई कविता से ही होती है, जिस पर सभी बच्चे झूमते हैं। इस तरह पढ़ाई के प्रति उनका मन पहले ही बन जाता है। शिक्षक की बगल में दो फीट ऊंचा रोबोट भी टेबल पर शोभा बढ़ाते रहता है। इतना ही नहीं, वह सिलेबस के अनुरूप बच्चों को पढ़ाता है। बच्चे किसी प्रकार का सवाल करते हैं तो शिक्षक उनकी शंकाओं का समाधान कर देते हैं। शिक्षक कहते हैं कि हर बच्चा पढ़ना चाहता है, बशर्ते पढ़ाई बोरियत न होकर रोचक हो। हमने यही कोशिश की और इसका सुपरिणाम भी मिल रहा है। शिक्षकों ने स्कूल में लाइब्रेरी भी शुरू की है। इसमें ज्यादातर तस्वीरों के जरिए शिक्षा देने वाली पुस्तकें रखी गई है। शिक्षकों का मानना है कि तस्वीरें जल्दी जेहन में बैठती हैं। इनके जरिए फलों, सब्जियों, जानवरों आदि के नाम याद रखना आसान होता है। साथ ही बड़े बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश, जनरल नॉलेज की पुस्तकें भी उपलब्ध हैं। वक्त के साथ बच्चों में लाइब्रेरी में प्रति रुचि बढ़ती जा रही है। वे इसका महत्व समझने लगे हैं। जब भी वक्त मिलता है, सीधे लाइब्रेरी पहुंच जाते हैं। खेलकूद से जुड़ी चीजें भी शिक्षकों ने अपने खर्च से खरीदा है। आउटडोर गेम बैंडमिटन, फुटबॉल, क्रिकेट के साथ ही इंडोर गेम के लिए सांप सीढ़ी, लूडो, कैरम आदि की व्यवस्था भी उन्होंने की है। जब पुरे देश में लोगों के मन में सरकारी स्कूल के प्रति नकारात्मक विचार हो और अचानक ऐसी कोई मिलती है तो कितना अच्छा अनुभव होता है।तो श्रोताओं आप हमें बतायें की शिक्षकों को और ऐसा क्या करना चाहिए जिससे बच्चों का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़े..? अभिभावक कैसे बच्चों को खेल-खेल में घर पर भी बच्चों को पढ़ा सकते है.? पढ़ाई को और रोचक कैसे बनाया जा सकता है..? आप अपने बच्चों को कैसे पढ़ाते हैं..? आप अपने विचार और अनुभव हमारे साथ जरूर साझा करें अपने फोन में नंबर 3 दबा कर। अगर खबर पसंद आई तो लाईक का बटन जरूर दबायें।
तिरहुत उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहसी में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। स्मार्ट क्लास का उद्देश्य है सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
मलेरिया के इलाज और उसकी रोकथाम के लिए ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक नई दवा विकसित की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस दवा से मलेरिया के परजीवी को उसके जीवनचक्र के किसी भी चरण में मारा जा सकता है। यह दवा मलेरिया के इलाज में भी बहुत कारगर साबित होगी। अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं द्वारा किया गया यह शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है। यह दवा प्लास्मोडियम प्रवाहित करने वाले मच्छरों को मारती है। प्लास्मोडियम प्रोटोजोआ संघ का वह प्राणी है जो मनुष्य में मलेरिया रोग उत्पन्न करता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि नई दवा मानव शरीर में कहीं भी मौजूद इस परजीवी को मारने में सक्षम है।ग्लास्गो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर टोबिन ने बताया कि शोधकर्ताओं का यह कदम मलेरिया उन्मूलन में प्रमुख भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि परजीवी को उसके विकास के विभिन्न चरणों में मारकर हम न केवल मलेरिया का इलाज कर रहे हैं, बल्कि उसे फैलने से भी रोक रहे हैं।मलेरिया एक मच्छर जनित संक्रामक बीमारी है। प्रतिवर्ष इस बीमारी की चपेट में दुनियाभर में 20 करोड़ लोग आते हैं और प्रत्येक साल कम से कम पांच लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे होते हैं। इस परजीवी की खास विशेषता है कि यह रक्त में मादा और नर में बदल सकता है। प्रभावित व्यक्ति से यह मच्छरों के माध्यम से ही दूसरे मनुष्य तक पहुंच जाता है।वैज्ञानिकों ने बताया कि नई दवा शरीर में मौजूद पीएफसीएलके-3 नामक प्रोटीन की गतिविधियों को रोकती है। यह प्रोटीन अन्य उन प्रोटीनों का उत्पादन करता है। जो परजीवी को जीवित रखने में शामिल होते हैं। इस प्रोटीन की गतिविधि रोककर दवा ज्यादा प्रभावशाली तरीके से परजीवी को मारती है, जो न केवल इसे फैलने से रोकती है, जबकि मनुष्यों में इस बीमारी का इलाज भी करती है। मलेरिया के इलाज और उसकी रोकथाम के लिए ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने जो दवा बनाई है अगर उससे इलाज में सफलता हासिल हो गयी तो बहुत अच्छा होगा कई लोगों की जान बच जायेगी और साथ ही देश में बिमारियों के ऊपर होने वाले खर्च में भी कमी आ गयी।ऐसी ही बड़ी और रोचक खबरों के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी से और खबर अच्छी लगी तो लाईक करें इस खबर को।
:- सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा-अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध का समर्थन जारी रखेगा तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई फिर की जाएगी। :- करगिल विजय दिवस की आज 20वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। :- तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने ईरान में जब्त ब्रिटिश जहाज पर सवार 18 भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। :- बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर। :- जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी वी सिंधु और बी साई प्रणीत आज अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे।
Transcript Unavailable.
-वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- सरकार का भारत को 2024-25 तक 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य वास्तविक योजना पर आधारित। -सरकार ने लोकसभा में आश्वासन दिया कि रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाएगा। -भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे पर अगली बातचीत रविवार को होगी। -नेपाल में लगातार वर्षा से 17 लोगों की मौत। -विश्व कप क्रिकेट फाइनल के लिए धर्मसेना और इरासमस होंगे मैदानी अंपायर।
-कर्नाटक में राजनीतिक गतिरोध जारी। असंतुष्टों को मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए कांग्रेस और जनता दल सेकुलर मंत्रियों का इस्तीफा। -भारत ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाने वाली संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि रिपोर्ट आतंकवाद को सही ठहराती है। -आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2019 संसद में पारित। -सेंसेक्स में एक दिन में इस वर्ष की सबसे बड़ी गिरावट। 800 अंक लुढ़का। -कोहली ने रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया
:-सरकार ने वर्ष 2019-20 की खरीफ फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की। :-संसद में आज आर्थिक समीक्षा पेश की जाएगी। :-महाराष्ट्र सरकार ने रत्नागिरि जिले के तिवरे बांध में आई दरार की जांच के लिए विशेष दल बनाने की घोषणा की। :-ओडिसा के पुरी में आज से जगन्नाथ रथयात्रा शुरू। :-विश्वकप क्रिकेट में न्यूजीलैंड को 119 रन से हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा।
मेहसी पूर्वी चंपारण से एजाज़ अहमद की रिपोर्ट
