हरियाणा में पाँच साल तक सरकार चलाने वाली भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र 'म्हारे सपनों का हरियाणा' पेश कर दिया है। 32 पेज के संकल्प पत्र में खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को अहमियत देते हुए हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।संकल्प पत्र भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर और सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पेश किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा पर अधिक जोर देने के लिए नई तकनीकी पर विचार करने की बात संकल्प पत्र में कही गई है।अंबाला और पंचकूला के आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पतालों की तर्ज पर सभी 22 जिलों में ऐसे ही अस्पताल बनाए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में प्रतियोगिता शुरू होगी। सभी स्कूल आरोही या संस्कृति मॉडल की तर्ज पर होंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गांव तक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग शुरू की जा सकती है।बता दें कि भाजपा ने संकल्प पत्र तैयार करने के लिए इस बार जनता से सीधा संवाद कर सुझाव मांगे थे। प्रदेशभर से करीब 1.70 लाख सुझाव आए जिन्हें दो हजार श्रेणियों में बांटा गया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में गठित कमेटी ने 200 सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया है। चुनाव के पुर्व तो कई तरह के वादे किये जाते हैं पर चुनाव के बाद होता क्या है इस बात पर विचार कर ही अपना वोट इस्तेमाल करें। आप अपना वोट कैसे इस्तेमाल करते हैं.? किसी को वोट देने के पहले आप किन-किन पहलुओं पर विचार करते हैं.? आप अपने विचार और अनुभव हमारे साथ साझा करें अपने फोन में नंबर 3 दबा कर।अगर यह खबर अच्छी लगी तो लाईक का बटन जरूर दबायें।