-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में जवानों के साथ दिवाली मनाई। कहा- सुरक्षा बलों की चौकसी और बहादुरी से ही राष्ट्र सुरक्षित है। -प्रधानमंत्री ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने त्यौहार पर्यटन को बढ़ावा देने पर बल दिया। -मनोहर लाल ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री बने। -अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी सीरिया में मारा गया है। -प्रकाश पर्व दीपावली देश-विदेश में उत्साह के साथ मनाया गया। -T20: वॉर्नर की दमदार सेंचुरी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 134 रन से हराया।
