सुखाड की राशि पाने मे प्रखंड के आधे से अधिक पाञ परिवार है वंचित,लगा रहे प्रखंड कार्यालय का चक्कर। * पाञ परिवार को नही मिली राशि थक चुके है कार्यालय चक्कर लगाकर, चेहरे पर छाई मायुसी। अलीगंज। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के आधा से अधिक किसान को सुखाड अनुदान की राशि नही मिल पाई है।महीनो दिनो से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर दर्जनो किसानो ने सुखाड अनुदान की राशि नही मिलने पर हंगामा किया।और कहा कि सरकार ने सभी पाञ परिवार को सूखाड की राशि देने का घोषणा किया था।इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड खुद सुबे के मुखिया नीतिश कुमार ने सूखाड की स्थिति का जायजा लिया था।और सभी पाञ परिवारो को सूखाड की राशि हर पाञ परिवार के खाता मे 3500/- सौ रूपया देने का ऐलान किया था।लेकिन इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड कार्यालय मे अंचलाधिकारी की लापरवाही व मनमानी के कारण प्रखंड क्षेत्र हर पंचायतो मे दलाल व बिचौलियो के माध्यम से जमकर अवैध वसूली किया गया है।और उसी परिवार को राशि खाते मे हस्तांतरित किया गया है।जिसका आवेदन जनप्रतिनिधियो के दलाल व चमचे ने अंचलाधिकारी व आरटीपीएस डाटा ऑपरेटर के द्वारा फार्म इंट्री किया गया है।और जो सुविधा शुल्क दिया व इकरार किया वैसे ही लोगो को सूखाड की राशि उपलब्ध कराया गया है।बाकी सभी पाञ परिवार आज तक कार्यालय का चक्कर काट रहे है।प्रखंड कार्यालय आये आवेदक विन्देश्वरी सिंह,रविन्द्र सिंह,अजनसिया देवी,चमेली देवी,आनंदी मिसञी,परवतिया देवी दशरथ माझी,रीता देवी,संतोष माझी,रामजतन माझी,मुकेश यादव,सुनील सिंह,गोरेलाल यादव,अनिल यादव सहित दर्जनो आवेदको ने बताया कि हम पाञ परिवार व किसान है।महीनो दिन पूर्व आवेदन जमा किया।आज तक सूखाड की राशि खाता मे नही गया।और जो लोग दलालो व जनप्रतिनिधि को सुविधा शुल्क का इकरार किया उसके खाता मे एक से दुसरे दिन ही राशि हस्तांतरित कर दिया गया।कुछ आवेदको ने बताया कि कुछ दलाल और बिचौलिया हम लोगो को भी आकर एक हजार राशि देने की मांग की नही देने पर आज तक सुखाड राशि पाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना,महिला नेञी शीलू देवी,पंचायत समिति सदस्य अनिल यादव सहित दर्जनो लोगो ने बताया कि सुखाड की राशि वितरण मे अधिकारियो व करमचारियो व दाला बिचौलिए की मनमानी की भेंट चढ़ कर रह गई है।और पाञ परिवार को आज तक उसका समुचित लाभ नही मिल सका है।और अधिकांश पाञ परिवारो को सूखाड की राशि नही मिल पाई है।और अंचल सह प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश है। बता दे कि अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे सुखाड राशि प्रदान करने मे निचले स्तर पर खेल की चर्चा जोरो पर है।प्रशासन के सख्ती के बाद भी अवैध वसुली की बाते सामने आ रही है।खरीक सीजन मे पानी को तरसे कई किसान अब राहत राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे है।हर दिन बैंक जाकर पासबुक चेक करवा रहे है।तो कई लोगो की चर्चा है कि जिसने परिवार के हर सदस्य के नाम पर लाभ उठा लिया है ।------ परिवार के एक सदस्य व मुखिया को 3500 सौ की राशि दी जानी है।कई किसानो ने आरोप लगाया कि उसके बाद आवेदन करने वालो की राशि मिल गई। पंचायत स्तर पर डाटा इंट्री कराने के नाम पर पर बिचौलया अवैध राशि की मांग करता है।नही देने पर पैसा नही जाने तक की बात कही जाती है। आवेदन पर वजन होता है तो कागजात तेजी से बढता है अन्यथा आवेदन रदी टोकरी मे फेक दिया जाता है। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुल 52 हजार लोगो के खाता मे सुखाड की राशि जानी है। अभी तक दस हजार लोगो के खाता मे भेजा गया है।बाकी बैंक भेजा जा रहा है। जल्द ही सभी के खाता मे राशि हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह सुखाड़ सर्वेक्षण को लेकर सहायता अनुदान हेतु प्रखंडों में जारी डाटा एंट्री कार्य को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने सिकंदरा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया और वहां जारी डाटा एंट्री कार्यों को सूक्ष्मता से परखा। उन्होंने सुखाड़ अनुदान वितरण के लिए पारदर्शी तरीके से डाटा एंट्री किए जाने पर बल देते हुए कहा कि तय समय पर इसे पूरा करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने इस अवसर पर बताया कि सिकंदरा प्रखंड में अबतक सुखाड़ से प्रभावित 3000 से अधिक लोगों का डाटा एंट्री आपदा प्रबंधन विभाग के संपूर्ति पोर्टल पर किया जा चुका है और यह कार्य अनवरत जारी है। उन्होंने लक्ष्मीपुर प्रखंड में 5350 , खैरा में 4523 और चकाई प्रखंड में 2102 प्रभावित लोगों का डाटा एंट्री किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि अन्य प्रखंडों में भी इस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

शनिवार को जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सामान्य से कम वर्षा बात हुई इसको लेकर राज्य सरकार ने जिले के सभी 10 प्रखंड के गांव को सूखाग्रस्त घोषित किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समाहर्त्ता अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने जमुई समेत कुल 11 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। बिहार कैबिनेट ने आज इस पर मुहर लगा दी है। सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद सरकार जमुई समेत तमाम नामित जिले के प्रत्येक परिवार के खाते में 3500 रुपये भेजेगी।जमुई के अलावे जिन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है उनमें जहानाबाद , गया , औरंगाबाद , शेखपुरा , नवादा , मुंगेर , लखीसराय , भागलपुर , बांका , एवं नालंदा शामिल है। कुल 96 प्रखंडों के 937 पंचायतों के 7841 राजस्व ग्राम सूखे से प्रभावित हैं। सरकार ने सूखाग्रस्त जिले में डीजल अनुदान , वैकल्पिक कृषि कार्य की व्यवस्था एवं अन्य सम्बंधित कार्यों को गति दिए जाने की स्वीकृति दी है। प्रभावित प्रखंडों एवं पंचायत के परिवारों को विशेष सहायता के रूप में 3500 रू प्रति परिवार की दर से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

पूर्व विधायक अजय प्रताप ने सूबे के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से मुलाकात कर सूखे की समस्या से जूझ रहे राज्य के अधिकांश जिले के किसानों की समस्या से अवगत कराया साथ ही साथ उन्होंने सूखे की चपेट में आए जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई प्रखंड को अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को ले कर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड किसानो ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया और विशाल जन प्रदर्शन किया। मौके पर किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजन रामेश्वर यादव ने कहा कि चकाई प्रखंड बिहार का सबसे पिछड़ा प्रखंड है। यहाँ के लोग भारत के आजादी के 75 वर्ष के बाद भी मुलभुत सुविधा से वंचित हैं। वर्तमान में पूरा इलाका अकाल की चपेट में है

Transcript Unavailable.

भाकपा सह किसान सभा अंचल कमेटी के द्वारा क्षेत्र को सुखाड़ घोषित करने को लेकर अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन। ** बीडीओ के अनुपस्थिति में सदस्यों ने सीओ को 7 सूञी मांग पञ सौंपा। अलीगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाकपा सह किसान सभा अंचल कमेटी के सचिव वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पहुंचकर सरकार से अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में भयंकर सुखा स्थिति को देखते हुए सुखाड़ घोषित करने को लेकर प्रदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुखाड़ का जायजा लेने के लिए बिहार का भ्रमण कर रहे हैं । इसी दौरान शनिवार को वे सड़क मार्ग से जमुई जिला अंतर्गत ई. अलीगंज प्रखंड के आढ़ा ग्राम पंचायत पहुंचे और खेतों पर जाकर वस्तुस्थिति से वाकिफ हुए। उन्होंने कम वर्षापात के कारण धान की रोपनी नहीं होने पर चिंता प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुखाड़ से निपटने के लिए किसानों को हर संभव सहयोग करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंतजार में प्रखण्ड क्षेत्र के बिछवे गांव के किसानों की आंखे यूं फटी की फटी रह गई।दरअसल मुख्यमंत्री का सुखाड़ का जायजा लेने का कार्यक्रम बिछवे गांव में निर्धारित था।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमा भी एलर्ट मोड थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।