सुखाड की राशि पाने मे प्रखंड के आधे से अधिक पाञ परिवार है वंचित,लगा रहे प्रखंड कार्यालय का चक्कर। * पाञ परिवार को नही मिली राशि थक चुके है कार्यालय चक्कर लगाकर, चेहरे पर छाई मायुसी। अलीगंज। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के आधा से अधिक किसान को सुखाड अनुदान की राशि नही मिल पाई है।महीनो दिनो से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर दर्जनो किसानो ने सुखाड अनुदान की राशि नही मिलने पर हंगामा किया।और कहा कि सरकार ने सभी पाञ परिवार को सूखाड की राशि देने का घोषणा किया था।इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड खुद सुबे के मुखिया नीतिश कुमार ने सूखाड की स्थिति का जायजा लिया था।और सभी पाञ परिवारो को सूखाड की राशि हर पाञ परिवार के खाता मे 3500/- सौ रूपया देने का ऐलान किया था।लेकिन इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड कार्यालय मे अंचलाधिकारी की लापरवाही व मनमानी के कारण प्रखंड क्षेत्र हर पंचायतो मे दलाल व बिचौलियो के माध्यम से जमकर अवैध वसूली किया गया है।और उसी परिवार को राशि खाते मे हस्तांतरित किया गया है।जिसका आवेदन जनप्रतिनिधियो के दलाल व चमचे ने अंचलाधिकारी व आरटीपीएस डाटा ऑपरेटर के द्वारा फार्म इंट्री किया गया है।और जो सुविधा शुल्क दिया व इकरार किया वैसे ही लोगो को सूखाड की राशि उपलब्ध कराया गया है।बाकी सभी पाञ परिवार आज तक कार्यालय का चक्कर काट रहे है।प्रखंड कार्यालय आये आवेदक विन्देश्वरी सिंह,रविन्द्र सिंह,अजनसिया देवी,चमेली देवी,आनंदी मिसञी,परवतिया देवी दशरथ माझी,रीता देवी,संतोष माझी,रामजतन माझी,मुकेश यादव,सुनील सिंह,गोरेलाल यादव,अनिल यादव सहित दर्जनो आवेदको ने बताया कि हम पाञ परिवार व किसान है।महीनो दिन पूर्व आवेदन जमा किया।आज तक सूखाड की राशि खाता मे नही गया।और जो लोग दलालो व जनप्रतिनिधि को सुविधा शुल्क का इकरार किया उसके खाता मे एक से दुसरे दिन ही राशि हस्तांतरित कर दिया गया।कुछ आवेदको ने बताया कि कुछ दलाल और बिचौलिया हम लोगो को भी आकर एक हजार राशि देने की मांग की नही देने पर आज तक सुखाड राशि पाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना,महिला नेञी शीलू देवी,पंचायत समिति सदस्य अनिल यादव सहित दर्जनो लोगो ने बताया कि सुखाड की राशि वितरण मे अधिकारियो व करमचारियो व दाला बिचौलिए की मनमानी की भेंट चढ़ कर रह गई है।और पाञ परिवार को आज तक उसका समुचित लाभ नही मिल सका है।और अधिकांश पाञ परिवारो को सूखाड की राशि नही मिल पाई है।और अंचल सह प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश है। बता दे कि अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे सुखाड राशि प्रदान करने मे निचले स्तर पर खेल की चर्चा जोरो पर है।प्रशासन के सख्ती के बाद भी अवैध वसुली की बाते सामने आ रही है।खरीक सीजन मे पानी को तरसे कई किसान अब राहत राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे है।हर दिन बैंक जाकर पासबुक चेक करवा रहे है।तो कई लोगो की चर्चा है कि जिसने परिवार के हर सदस्य के नाम पर लाभ उठा लिया है ।------ परिवार के एक सदस्य व मुखिया को 3500 सौ की राशि दी जानी है।कई किसानो ने आरोप लगाया कि उसके बाद आवेदन करने वालो की राशि मिल गई। पंचायत स्तर पर डाटा इंट्री कराने के नाम पर पर बिचौलया अवैध राशि की मांग करता है।नही देने पर पैसा नही जाने तक की बात कही जाती है। आवेदन पर वजन होता है तो कागजात तेजी से बढता है अन्यथा आवेदन रदी टोकरी मे फेक दिया जाता है। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुल 52 हजार लोगो के खाता मे सुखाड की राशि जानी है। अभी तक दस हजार लोगो के खाता मे भेजा गया है।बाकी बैंक भेजा जा रहा है। जल्द ही सभी के खाता मे राशि हस्तांतरित कर दिया जाएगा।