बिहार राज्य के जिला जमुई से हमारे श्रोता, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिला को भी अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। जितना पुरुषों को अधिकार दिया जाता है उतना ही महिलाओं को भी मिलना चाहिए। तभी समाज भेद -भाव ख़त्म होगा।

बिहार राज्य के जमुई जिला से नागमणि साव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बुलबुल कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं के पास भी भूमि का अधिकार होना चाहिए। क्योकि भूमि अधिकार से ही खाना, पीना, शिक्षा, व्यवसाय, नौकरी इत्यादि निर्भर करता है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए उन्हें शिक्षित होना चाहिए। महिलायें शिक्षित होंगी तो अपने अधिकारों को जानेंगी

बिहार राज्य के जिला जमुई से नरेंद्र कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सौरव कुमार से हुई। सौरव कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला को पुरुष के समान अधिकार मिलना चाहिए और उनको अधिकार मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जमुई जिला से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओं को अधिकार देना ज़रूरी है लेकिन समाज द्वारा महिलाओं को अधिकार से वंचित रखा गया है।पुरुषों की तरह महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। समाज में महिलाओं को जागरूक कर आगे बढ़ाना होगा। तभी महिला भी आत्मनिर्भर बन कर अपने परिवार को अच्छे से आगे बढ़ा सकती है। भूमि में अधिकार मिलने से महिला आर्थिक रूप से मज़बूत बनेगी

जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड के मध्य विद्यालय सिकन्दरा में पदस्थापित डीडीओ सह प्रधानाध्यापक भारतेंदु कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में घुस लेने की बात कही गयी है।

शुक्रवार को केकेएम कॉलेज के परिसर श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप समाहर्ता नागमणि वर्मा ,पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद आफताब अहमद, कॉलेज के प्राचार्य चंद्रमा सिंह, श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि बाल श्रम सभ्य समाज के लिए एक कलंक है, बाल श्रम विमुक्ति के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।

बिहार राज्य के जमुई जिला से रजनीश कुमार सविता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मिलन सिंह से साक्षात्कार लिया। मिलन सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण खेती ठीक ही हो रहा है। लेकिन लोग पानी की बर्बादी बहुत कर रहे हैं। पानी की बर्बादी रोकने के लिए बोरवेल लगाया जाना चाहिए। जिस मात्रा में पेड़ - पौधा होना चाहिए,उस मात्रा में धरती पर पेड़ - पौधा नही है। सभी लोगों को पेड़ - पौधा लगाना चाहिए

जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड के खरडीह पंचायत अंतर्गत लोहंडा गावँ स्थित श्री कृष्णा महाविद्यालय के प्रांगण में गुरूवार को एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों को पौधा वितरित कर उनको सम्मानित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड में बुधवार को सुबह से ही भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला ,वही यातायात पूरी तरह से ठप रहा ! बताते चले कि अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति के बैनर तले सैकड़ो युवा हाथों में झंडा लिए जय भीम के नारे लगाते हुए सिकन्दरा चौक के मुख्य चौराहा को जाम कर दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिस तरह से समाज में महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है, इसके लिए महिलाओं को शिक्षित कर जागरूक करना बहुत जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तब ही वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।